
दिल्ली में खुले नाले में गिरकर 14 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
AajTak
दिल्ली के नागलोई इलाके में खुले नाले में गिरने से 14 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले की सफाई न होने और इसे खुला छोड़ देने के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
राजधानी दिल्ली के आउटर इलाके नागलोई में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 14 साल का बच्चा खुले नाले में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया. घंटों की मशक्कत के बाद बच्चे का शव नाले से निकाला गया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना आउटर दिल्ली के नागलोई राजेंद्र पार्क एक्सटेंशन इलाके की है. यहां 14 साल का विकास नाम का बच्चा एक्सटेंशन के डी ब्लॉक इलाके में परिवार के साथ रहता था. वह शुक्रवार की दोपहर इलाके के खुले नाले के किनारे से जा रहा था, तभी अचानक वह नाले में गिर गया. स्थानीय लोगों ने देखा तो उसे बचाने की कोशिश की. एक महिला ने लकड़ी के सहारे से बच्चे को निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रही. लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी.
यह भी पढ़ें: सोन नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को नाले से निकाला गया, जिसकी शिनाख्त मौके पर पहुंचे उसके पिता ने की. इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नाला दिल्ली सरकार के विभाग के अंडर में आता है. इस नाले की कभी सफाई नहीं होती. इस खुले नाले में कूड़े का जमावड़ा है, जिससे इस नाले में गिरने वाले पशु तक बाहर नहीं निकल पाते.
यहां पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई व्यक्ति गिर चुके हैं. नाले में डूबकर कई पशुओं की मौत हो चुकी है. इन सबके बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. फिलहाल नागलोई थाना पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










