
दिल्ली में अपनी पार्टी बनाकर चुनाव भी लड़ चुका है हसनैन, जो बेटे संग पाकिस्तान जाकर रो रहा धार्मिक उत्पीड़न का रोना
AajTak
उत्तर पूर्वी दिल्ली के गौतमपुरी इलाके के रहने वाले मोहम्मद हसनैन ने कौमी पार्टी ऑफ इंडिया राजनीतिक पार्टी बनाई थी. वह इस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है. इसके अलावा उसने मुस्लिम बाहुल सीलमपुर विधानसभा सीट से कई बार चुनाव भी लड़ा था. वो अब पाकिस्तान में अवैध तरीके से पहुंचकर धार्मिक उत्पीड़न का रोना रो रहा है.
अवैध तरीके से पाकिस्तान भागकर पहुंचे मोहम्मद हसनैन और उसके बेटे इशाक अमीर ने भारत में धार्मिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. उनके इस तरह के आरोपों से दिल्ली में रहने वाले पड़ोसी भी गुस्से में हैं. गौतमपुरी में रहने वाले उसके पड़ोसी लोगों ने दावा किया है कि इस तरह की कोई भी घटना उनके संज्ञान में नहीं है. इसके अलावा एक और जानकारी सामने आई है. हसनैन ने मुस्लिम समुदाय के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के लिए पार्टी भी बनाई थी, जिसके टिकट पर वह कई बार चुनाव भी लड़ चुका था.
उत्तर पूर्वी दिल्ली के गौतमपुरी इलाके के रहने वाले मोहम्मद हसनैन ने कौमी पार्टी ऑफ इंडिया राजनीतिक पार्टी बनाई थी. वह इस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है. इसके अलावा उसने मुस्लिम बाहुल सीलमपुर विधानसभा सीट से कई बार चुनाव भी लड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हसनैन ने 2014 के लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था. हालांकि उसको हर बार नोटा से भी कम वोट मिले थे.
सीलमपुर के पूर्व विधायक ने क्या कहा?
सीलमपुर के पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद का कहना है कि चोरी छिपे पाकिस्तान चले जाना, यह अपने देश के साथ गद्दारी है. भारत में सालों से लोग भाई-चारे के साथ रहते आ रहे हैं. देश के अंदर किसी तरह का कोई धार्मिक उत्पीड़न नहीं है. यह एम हसनैन की सोची-समझी साजिश है. ऐसे लोगों द्वारा देश को बदनाम करने की साजिश की जाती है. साल 2008 में मोहम्मद हसनैन ने मेरे खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उसकी हार हुई थी.
दिल्ली के गौतमपुरी में बेटे के साथ रहता था हसनैन
बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गौतमपुरी का रहना वाला एम हसनैन (70), अपने बेटे इशाक अमीर (31) के साथ अवैध रूप से पाकिस्तान चले गए. बताया जा रहा है कि हसनैन पहले दिल्ली से दुबई फिर अफगानिस्तान के कंधार शहर होते हुए करीब 60,000 रुपए टैक्सी करके कराची शहर पहुंचा है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











