
दिल्ली में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त... जामा मस्जिद के आसपास सर्वे के निर्देश, तुर्कमान गेट हिंसा की फॉरेंसिक जांच भी तेज
AajTak
दिल्ली हाई कोर्ट ने जामा मस्जिद के चारों ओर फैली अवैध दुकानों और अवैध पार्किंग को लेकर एक व्यापक सर्वे करने और उसे हटाने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है.
दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहरों और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद अब बड़े स्तर पर शुरू हो गई है. दिल्ली हाई कोर्ट ने जामा मस्जिद के चारों ओर फैली अवैध दुकानों और अवैध पार्किंग को लेकर एक व्यापक सर्वे करने और उसे हटाने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट का यह आदेश ऐसे समय में आया है जब तुर्कमान गेट इलाके में पहले से ही अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर तनाव बना हुआ है.
दरअसल, जामा मस्जिद इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ कुछ एनजीओ (NGO) ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने संबंधित एजेंसियों को आदेश दिया है कि वे 2 महीने के भीतर क्षेत्र की जांच करें और अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपें.
दिल्ली सरकार ने आदेश का किया स्वागत
दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा, "यह आदेश राजनीति का विषय नहीं बल्कि व्यवस्था सुधारने का कदम है." पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए सूद ने कहा कि शाहजहानाबाद और चांदनी चौक के रीमॉडलिंग के दावे खोखले साबित हुए थे. पुरानी सरकार की नाकामियों और विरासत में मिली समस्याओं को हम कोर्ट के आदेशों के तहत चरणबद्ध तरीके से ठीक करेंगे. देश संविधान से चलता है और कोर्ट के आदेश का कड़ाई से पालन होगा.
तुर्कमान गेट हिंसा: फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
इसी बीच, तुर्कमान गेट के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी की घटना में दिल्ली पुलिस की जांच और भी सघन हो गई है. गुरुवार को दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया. टीम ने जमीन पर बिखरे पत्थरों, कांच की बोतलों और अन्य साक्ष्यों को सबूत के तौर पर इकट्ठा किया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






