
दिल्ली: मां-बेटे दोनों से थे शख्स के संबंध, गे-पार्टनर ने मर्दानगी पर उठाए सवाल तो गला घोंटकर मार डाला
AajTak
एक संदिग्ध मोहित को स्थानीय पुलिस ने पकड़ लिया, मुख्य आरोपी वीरेंद्र पकड़ से बचने में कामयाब रहा. उसको गिरफ्तार करने के लिए, देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली और गुरुग्राम सहित विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए. पुलिस को पता चला कि वीरेंद्र 21 मई को अपने एक सहयोगी से मिलने के लिए गुरुग्राम के राजेंद्र नगर इलाके में पहुंचेगा. इस गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई और वीरेंद्र को पकड़ा गया.
दक्षिणी दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन इलाके में एक पार्टी के दौरान गुस्से में आकर एमबीए छात्र की कथित तौर पर गला घोंटने हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि वारदात 11 अप्रैल को हुई थी और सोनीपत निवासी वीरेंद्र को हत्या के आरोप में एक महीने बाद गिरफ्तार करने में सफलता मिली. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी वीरेंद्र मृतक एमबीए छात्र और उसकी मां दोनों के साथ रिश्ते में था.
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र को जब पता चला कि वीरेंद्र उसकी मां के साथ भी रिश्ते में है, तो दोनों के बीच दुश्मनी हो गई, लेकिन बाद में वे फिर दोस्त बन गए. पुलिस जांच में पता चला कि एमबीए छात्र दिल्ली एनसीआर में कई समलैंगिक क्लबों का सदस्य था. उसके वीरेंद्र के साथ भी समलैंगिक संबंध थे.
डिप्टी पुलिस कमिश्नर (क्राइम) राकेश पावरिया ने घटना के बारे में बताया, '13 अप्रैल को, एक 23 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके रूममेट ने खिड़की एक्सटेंशन में उनके किराये के फ्लैट में पाया. रूममेट गुरुग्राम से अपनी नाइट शिफ्ट की ड्यूटी से लौटा था. उसने पीसीआर कॉल के माध्यम से पुलिस को इस बारे में सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच के लिए मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की.'
डीसीपी ने राकेश पावरिया कहा, ' एक संदिग्ध मोहित को स्थानीय पुलिस ने पकड़ लिया, मुख्य आरोपी वीरेंद्र पकड़ से बचने में कामयाब रहा. उसको गिरफ्तार करने के लिए, देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली और गुरुग्राम सहित विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए. पुलिस को पता चला कि वीरेंद्र 21 मई को अपने एक सहयोगी से मिलने के लिए गुरुग्राम के राजेंद्र नगर इलाके में पहुंचेगा. इस गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई और वीरेंद्र को पकड़ा गया. उसने हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है.'
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'वीरेंद्र अपने चचेरे भाई मोहित के साथ दिल्ली एनसीआर में मोटरसाइकिल टैक्सी एग्रीगेटर के लिए काम कर रहा था. पूछताछ में पता चला कि वीरेंद्र के करीब दो साल पहले पीड़ित छात्र की मां से अवैध संबंध थे. इससे शुरू में दोनों के बीच दुश्मनी हुई जो बाद में दोस्ती में बदल गई. 11 अप्रैल को पीड़ित ने वीरेंद्र को ड्रिंक के लिए अपने फ्लैट पर एक पार्टी में बुलाया. वीरेंद्र और मोहित पार्टी में गए थे. पीने के बाद पीड़ित ने वीरेंद्र की मर्दानगी को चुनौती दी जिससे वह क्रोधित हो गया. गुस्से में आकर वीरेंद्र ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से भाग गया.'

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







