
दिल्ली पुलिस ने जारी किया क्राइम का आंकड़ा... बीते साल के मुकाबले क्राइम रेट में आई मामूली गिरावट
AajTak
दिल्ली पुलिस ने क्राइम रेट के ताजा आंकड़े जारी किए हैं. इस डेटा के अनुसार, राजधानी में अपराध दर में गिरावट दर्ज की गई है. साल 2024 में हत्या, लूट, बलात्कार और छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराधों के मामलों में 2023 के मुकाबले कमी आई है. पुलिस का दावा है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और गश्त बढ़ाने जैसे उपायों के चलते यह सुधार संभव हो पाया है.
दिल्ली पुलिस (Delhi police) ने क्राइम रेट (Crime Rate) को लेकर ताजा आंकड़े जारी किए हैं. इन आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में राजधानी में हत्या, लूट, बलात्कार और छेड़छाड़ के मामलों में कमी दर्ज की गई है. इन आंकड़ों के जरिए पुलिस का दावा है कि कानून व्यवस्था में सुधार हो रहा है, इसी के साथ पुलिस की पहल का सकारात्मक असर हो रहा है.
आंकड़ों के मुताबिक, साल 2023 में जहां हत्या के 506 मामले दर्ज हुए थे, वहीं साल 2024 में यह संख्या घटकर 504 हो गई. इसी तरह लूटपाट के मामलों में भी गिरावट देखी गई. साल 2023 में लूट के 1654 मामले दर्ज हुए थे, जो 2024 में घटकर 1510 रह गए.
महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी कमी का रुझान नजर आया है. छेड़छाड़ के मामलों में साल 2023 में 2345 शिकायतें दर्ज हुई थीं, जबकि 2024 में यह संख्या घटकर 2037 रह गई. बलात्कार के मामलों में भी मामूली कमी आई है. साल 2023 में बलात्कार के 2141 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2024 में घटकर 2076 पर आ गए.
यह भी पढ़ें: Shinzo Abe News: सबसे कम क्राइम रेट वाले जापान में ऐसी वारदात! समझें आबे पर हमले से क्यों हैरान दुनिया
दिल्ली पुलिस ने अपराध की रोकथाम के लिए कई उपाय किए हैं, जिनमें निगरानी तंत्र को मजबूत बनाना, संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाना और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय करना शामिल है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










