
दिल्ली: पंजाबी बाग में शख्स की हत्या, देर रात बदमाशों ने मारी गोली
AajTak
दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में सोमवार देर रात 45 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान राजौरी गार्डन निवासी मोहम्मद मंज़ूर के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि वह साप्ताहिक बाजारों में कपड़े बेचता था.
दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में सोमवार देर रात 45 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब पुलिस को एक अस्पताल से गोली लगने से घायल एक व्यक्ति के भर्ती होने की सूचना मिली. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान राजौरी गार्डन निवासी मोहम्मद मंज़ूर के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि वह साप्ताहिक बाजारों में कपड़े बेचता था. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गोलीबारी मादीपुर के पास उस समय हुई जब मंज़ूर स्थानीय बाजार से अपनी दुकान बंद करके अपने रिक्शा से घर लौट रहा था. अज्ञात हमलावरों ने उसे नजदीक से गोली मारी.
यह भी पढ़ें: 12 बिस्वा जमीन के लालच में ट्रिपल मर्डर... बेटे ने कुल्हाड़ी से मां-बाप और बहन को काट डाला, गाजीपुर हत्याकांड की पूरी कहानी
जांच में जुटी पुलिस
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लूट के कोई संकेत नहीं मिले हैं. शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह आपसी रंजिश का मामला है. फिलहाल एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं.
अधिकारी ने बताया कि विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी चल रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. आगे की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. व हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






