
'दिल्ली छोड़ दो, चाहे कर्ज में जाना पड़े', लंदन में रहने वाले भारतीय का पोस्ट वायरल
AajTak
लंदन में रहने वाले एक भारतीय टेक्की ने दिल्ली की खराब होती हवा को लेकर लोगों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली आकर उनका दम घुटने लगा और कुछ ही घंटों में उन्हें समझ आ गया कि यहां की हवा कितनी खतरनाक हो चुकी है.कुनाल कुशवाहा नाम के इस टेक प्रोफेशनल ने X पर पोस्ट किया-दिल्ली छोड़ दो, चाहे कर्ज में जाना पड़े.
कुनाल ने बताया कि विदेश में साफ हवा में रहने के बाद उन्हें दिल्ली की हवा की असली सच्चाई का अहसास हुआ.उन्होंने लिखा,'मैं हमेशा सोचता था कि दिल्ली वालों के लिए AQI कितना खराब हो सकता है. मैंने भी यहां बचपन बिताया है और कभी इतना फर्क महसूस नहीं हुआ. लोग बिना मास्क सड़कों पर चलते दिखते हैं, मॉर्निंग रन करते हैं, तो मुझे लगता था शायद इतना बुरा नहीं है.'
लेकिन हाल की भारत यात्रा ने उनकी सोच पूरी तरह बदल दी.कुनाल के मुताबिक,'ये एक क्राइसिस है. लंदन में साफ हवा में रहने के बाद जैसे ही मैं दिल्ली उतरा, मुझे हवा का स्वाद और गंध तक महसूस हुई. AQI 200 ने ही मुझे हिला दिया.गले में दर्द, फेफड़ों में जैसे सुइयां चुभ रही हों. मुझे लगा प्रदूषण शरीर में घुसते हुए महसूस हो रहा है.'
उन्होंने सलाह दी कि दिल्ली और मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदना भी समझदारी नहीं है.अपने भले के लिए यह शहर छोड़ दो. मैंने अपनी ट्रिप छोटी कर दी है और कल ही वापस जा रहा हूं.
उनकी पोस्ट पर जमकर बहस छिड़ गई. एक यूजर ने लिखा-दिल्ली छोड़ना बहुत आसान सलाह है, लेकिन सिर्फ उन लोगों के लिए जिनके पास विकल्प हैं. बाकी सबके लिए तो समाधान हवा को ठीक करना है, शहर बदलना नहीं.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









