
दिल्ली कैपिटल्स की एलिमिनेटर में एंट्री... गुजरात जायंट्स से होगा मुकाबला, यूपी वॉरियर्स-मुंबई इंडियंस बाहर
AajTak
दिल्ली कैपिटल्स ने अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रहकर एलिमिनेटर के लिए क्वालिफाई किया है. अब उसका सामना एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स से होना है. एलिमिनेटर में जो भी टीम जीतेगी, वो आरसीबी के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलेगी.
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मैच नंबर-20 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना यूपी वॉरियर्स (UPW) से हुआ. 1 फरवरी (रविवार) को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में आयोजित इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 123 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 18.4 ओवरों में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर में जगह बना ली है.
वहीं यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस (MI) प्रतियोगिता से बाहर हो गई. अब एलिमिनेटर में दिल्ली कैपिटल्स का सामना 3 फरवरी को गुजरात जायंट्स (GG) से होगा. उस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना करेगी. आरसीबी ने टॉप पर रहकर सीधे फाइनल का टिकट कटाया था. खिताबी मुकाबला 5 फरवरी को होना है.
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए यूपी वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट पर 122 रन बनाए. दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 24 रनों का योगदान दिया. वहीं शिखा पांडे ने नाबाद 23 और सिमरन शेख ने 22 रनों की इनिंग्स खेलीं. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मारिजाने कैप ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. श्री चरणी और चिनेल हेनरी ने दो-दो विकेट झटके.
चेज में दिल्ली कैपिटल्स के लिए लॉरा वोल्वार्ट ने सात चौके की मदद से 36 बॉल पर 47 रन बनाए. वहीं कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 18 गेंदों पर नाबाद 34 रनों का योगदान दिया, जिसमें पांच चौके शामिल रहे. शेफाली वर्मा ने भी 29 रनों की उपयोगी इनिंग्स खेली. यूपी वॉरियर्स की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके.
मुकाबले में यूपी वारियर्स की प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), सिमरन शेख, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, चार्ली नॉट, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे और क्रांति गौड़.
मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








