
दिल्ली के गाजीपुर में हत्या से उबाल, हाइवे जाम, AAP विधायक बोले- CM रेखा गुप्ता से मिलूंगा
AajTak
AAP MLA कुलदीप कुमार ने कहा, बहुत दुःख के साथ आज यह बताना पड़ रहा है कि दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. गृह मंत्री द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर बैठक के बावजूद आज दिल्ली में कानून व्यवस्था ध्वस्त है.
दिल्ली के गाजीपुर में रविवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. स्थानीय नागरिकों ने नेशनल हाइवे-9 को जाम कर दिया. ऐसे आनंद विहार समेत कई मार्गों पर भीषण जाम लग गया. इस बीच, अब राजनीति भी तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने बीजेपी सरकार को घेरा है और दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद होने का आरोप लगाया है.
AAP MLA कुलदीप कुमार ने कहा, बहुत दुःख के साथ आज यह बताना पड़ रहा है कि दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. गृह मंत्री द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर बैठक के बावजूद आज दिल्ली में कानून व्यवस्था ध्वस्त है. मेरी विधानसभा (कोंडली) के गाजीपुर में आज सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई लेकिन सीएम रेखा गुप्ता पूरी तरह से मौन हैं. आज दिन दहाड़े लूट, हत्या, चोरी हो रही है, डबल इंजन सरकार क्या काम कर रही है.
'सुरक्षित माहौल कैसे मिलेगा'
कुलदीप ने आगे कहा, मैं रेखा गुप्ता से कहना चाहता हूं कि आपने बहुत विजिट कर लिया. यह बताइए कि लोगों को सुरक्षित माहौल कैसे मिलेगा. मैं अपने इलाके के लोगों के साथ सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात के लिए आज समय मांगूंगा. आज उन्हें पत्र लिख रहा हूं. दो हफ्ते पहले भी हमारे इलाके में दो लोगों की हत्या की गई थी.
गाजीपुर का रहने वाला था युवक
बताते चलें कि यह घटना पूर्वी दिल्ली की है. यहां गाजीपुर इलाके में रोहित (32 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, रोहित पुत्र लेफ्टिनेंट अजब सिंह गाजीपुर गांव का रहने वाला था. आगे के तथ्यों की पुष्टि की जा रही है. जिले की कई टीमें हमलावरों की तलाश कर रही हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












