
दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
ABP News
Dhurandhar 2 Ticket Price: धुरंधर 2 थिएटर में लगने के लिए पूरी तरह तैयार है. हर तरफ धुरंधर 2 की ही चर्चा है. फिल्म में के 18 मार्च से पेड प्रिव्यूज हैं.
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं. 18 मार्च को पेड प्रिव्यूज हैं और दिल्ली में तो कई थिएटर्स में टिकट के प्राइज 2500 तक हैं. लेकिन क्या आप धुरंधर 2 देखना चाहते हैं पर महंगे प्राइज की वजह से नहीं देख पा रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली में धुरंधर 2 के सबसे सस्ते टिकट कहां मिल रहे हैं.
दिल्ली के इन थिएटर्स में सबसे सस्ते टिकटदिल्ली में धुरंधर 2 का सबसे सस्ते टिकट का दाम 400 रुपये है. G3S सिनेमा-रोहिणी, INOX जनक प्लेस, INOX पटेल नगर,सिनेपोलिस वी3एस मॉल, वेव-राजा गार्डन, सिनेपोलिस शाहदरा, मूवी टाइम सिनेमा- पीतमपुरा, मिराज सिनेमा- विकास सिनेमॉल, पीवीआर-लाजपत नगर, मिरज सिनेमा- आजादपुर में फिल्म के टिकट सस्ते मिल रहे हैं.
इन सभी थिएटर्स में शो 5 या 5.30 बजे से शुरू हैं. और ज्यादातर थिएटर्स में आखिरी शो 11 या 11.30 बजे है. अभी सिर्फ 18 मार्च पेड प्रिव्यूज की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है. 19 मार्च यानी ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












