
दमदार लुक के साथ नई TVS अपाचे लॉन्च, कीमत 1,07,270 रुपये
AajTak
टीवीएस मोटर कंपनी ने बुधवार को अपने मोटरसाइकिल मॉडल अपाचे आरटीआर 160 4V के 2021 मॉडल को बाजार में उतारा. इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,07,270 रुपये है.
टीवीएस मोटर कंपनी ने बुधवार को अपने मोटरसाइकिल मॉडल अपाचे आरटीआर 160 4V के 2021 मॉडल को बाजार में उतारा. इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,07,270 रुपये है. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि 159.7 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन वाला यह मॉडल दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी. इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 1,10,320 रुपये और ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 1,07,270 रुपये तय की गई है. कंपनी ने बताया कि इस सेगमेंट में ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए नई अपाचे में 159.7 सीसी का एडवांस इंजन भी दिया गया है. नई अपाचे में चार सिलेंडर समेत आयल कूल इंजन है जो 9250 आरपीएम पर 17.63 की जबरदस्त हॉर्सपावर जनरेट करता है. और 7250 आरपीएम पर 14.73 एएनएम का टॉर्क जेनरेट करता है.More Related News













