
दबंग अफसर, अपराधियों के काल और सरकार के संकटमोचक... कोलकाता के नए CP मनोज वर्मा की दिलचस्प कहानी
AajTak
आईपीएस अफसर मनोज वर्मा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं. यहां आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस के बाद शहर के हालात को देखते हुए ममता बनर्जी ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है. यही ममता कभी उनकी कट्टर विरोधी रही हैं.
साल 2010 की बात है. उस वक्त वेस्ट बंगाल में राजनीतिक हवाएं बदल रही थीं. ममता बनर्जी विपक्ष की नेता थीं. केंद्र में रेल मंत्री भी थीं. एक आईपीएस अफसर का नाम खूब चर्चाओं में था. उनकी बेखौफ कार्यशैली ऐसी थी कि अपराधी खौफ खाते थे. वो नक्सलियों के लिए काल थे. तत्कालीन बंगाल सरकार उन पर बहुत भरोसा करती थी. यही वजह है कि किसी भी संकट में उनको ही आगे भेजा जाता था. लेकिन विपक्ष को उनकी कार्यशैली पसंद नहीं थी.
ममता बनर्जी तो उनको 'माकपा एजेंट' तक कहती थीं. उस समय उन्होंने ऐलान किया था कि जब वो सत्ता में आएंगी तो इस आईपीएस अफसर से माफी मंगवाएंगी. साल 2011 में सत्ता में आने के बाद ममता सरकार ने उनको पद से हटाकर वेटिंग में डाल दिया. लेकिन ज्यादा दिन नहीं बीते जब ममता को भी उनकी जरूरत समझ आने लगी. माओवादियों के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद हिंसा की आशंका को देखते हुए उन्हें वापस बुलाया गया.
जी हां, हम बात कर रहे हैं आईपीएस अफसर मनोज वर्मा की, जो कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस के बाद शहर के हालात को देखते हुए ममता बनर्जी ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है. मनोज वर्मा ने पश्चिम बंगाल के सबसे खतरनाक समय में से एक नक्सल उग्रवाद के दौरान एक मजबूत पुलिस अफसर के रूप में अपनी साख अर्जित की है.
ध्वस्त किया था पश्चिम मेदिनीपुर में माओवादियों का गढ़
साल 2008 में जब मनोज वर्मा पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पुलिस प्रमुख बनाए गए थे, उस वक्त वहां के हालात बहुत खराब थे. माओवादियों ने यहां अपनी जड़ें जमा ली थीं. लगभग समानांतर सत्ता स्थापित कर ली थी. उस वक्त उन्होंने दो मोर्चों पर एक साथ काम करना शुरू किया. एक तरफ वो नक्सलियों से जमकर लोहा ले रहे थे, तो दूसरी आम लोगों के साथ निरंतर संपर्क मजबूत कर रहे थे. इस तरह उन्होंने बहुत जल्द जिले में माओवादियों के गढ़ को व्यवस्थित रूप से खत्म कर दिया. साल 2010 तक जब माओवादी आंदोलन लड़खड़ाने लगा तब वो प्रशंसा और विवाद दोनों के केंद्र में थे.
कार्यशैली की आलोचना, सरकारी मोहरा होने का आरोप

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










