
दक्षिण कोरिया के 300 कर्मचारी अमेरिका में किए गए डिटेन, Hyundai मोटर में करते थे काम
AajTak
अमेरिका में जॉर्जिया स्थित Hyundai मोटर की बैटरी प्लांट साइट पर हुई सबसे बड़ी रेड में 475 से ज्यादा वर्कर्स को हिरासत में लिया गया, जिनमें लगभग 300 दक्षिण कोरियाई नागरिक हैं. यह कार्रवाई वीजा उल्लंघन और अवैध रूप से काम करने के आरोपों पर की गई.
अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में Hyundai मोटर की बैटरी फैसिलिटी साइट पर गुरुवार को अमेरिकी अथॉरिटी ने बड़ी रेड की, जिसमें करीब 475 वर्कर्स को हिरासत में लिया गया. यह अमेरिका की डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के इतिहास की यह सबसे बड़ी सिंगल साइट एन्फोर्समेंट ऑपरेशन बताई जा रही है. हिरासत में लिए गए 300 वर्कर्स दक्षिण कोरिया से हैं.
बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए सभी वर्कर्स को ICE के Folkston, जॉर्जिया डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में अपने नागरिकों की गिरफ्तारी से वे गहरी जिम्मेदारी महसूस कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: भारत से फ्रस्ट्रेट क्यों हैं ट्रंप, क्यों दे रहे कोरिया-जापान का उदाहरण? न इंडिया टैरिफ पर डिमांड मान रहा, न बातचीत की पहल
दक्षिण कोरियाई मंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए विदेशों में एक विशेष टीम बनाई है. साथ ही, राष्ट्रपति ली जे म्यूंग ने निर्देश दिया है कि इस मामले पर हर संभव कदम उठाया जाए. विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वे वॉशिंगटन जाकर सीधे बातचीत करेंगे.
अवैध और वीजा खत्म होने के बाद भी अमेरिका में रहने का आरोप
अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी के अधिकारी स्टीवन श्रैंक ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि यह कार्रवाई कई महीनों की जांच के बाद हुई है. श्रैंक ने स्पष्ट किया कि यह कोई अचानक की गई रेड नहीं थी, बल्कि इसमें साइट पर मौजूद सबकॉन्ट्रैक्टर्स का नेटवर्क शामिल था. उन्होंने कहा कि जिन वर्कर्स को हिरासत में लिया गया, वे या तो अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुए थे या वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी काम कर रहे थे.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












