
'...तो वह जवाब नहीं दे पाएंगी', कोलकाता में 8 लोगों की मौत पर सुकांत मजूमदार ने CM ममता पर साधा निशाना
AajTak
कोलकाता में मंगलवार को लगभग चार दशकों में सबसे भारी बारिश ने शहर को जिलमिल कर रख दिया, जिससे कम से कम आठ लोग बिजली की चपेट में आकर मारे गए. रातभर हुई इस मूसलाधार बारिश ने शहर के हवाई, रेल और सड़क परिवहन को ठप्प कर दिया, शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए और राज्य सरकार को पूजा की छुट्टियां दो दिन पहले घोषित करनी पड़ी.
बीजेपी सांसद सुकांत मजूमदार ने कोलकाता में बिजली की चपेट में आने से हुई मौतों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी केवल CESC और संजीव गोयनका पर दोष डालने की बजाय अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करें. यह बेहद दुखद है कि इतने परिवारों ने अपने करीबी लोगों को खो दिया.
दरअसल, मंगलवार को कोलकाता में लगभग चार दशकों में सबसे भारी बारिश ने शहर को जिलमिल कर रख दिया, जिससे कम से कम आठ लोग बिजली की चपेट में आकर मारे गए. रातभर हुई इस मूसलाधार बारिश ने शहर के हवाई, रेल और सड़क परिवहन को ठप्प कर दिया, शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए और राज्य सरकार को पूजा की छुट्टियां दो दिन पहले घोषित करनी पड़ी.
सुकांत मजूमदार ने साधा निशाना
बीजेपी सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार निजी कंपनी को दोष दे रही हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह अपनी जिम्मेदारी से बच सकती हैं.
उन्होंने सवाल उठाया कि कोलकाता में यह समस्या इतनी बार क्यों होती है? उन्होंने दो साल पहले हुई घटना का हवाला दिया, जब दो बच्चों की मौत हुई थी और मजूमदार स्वयं उनके घर गए थे. उन्होंने पूछा कि पूरे कोलकाता में इस अव्यवस्था के लिए कौन जिम्मेदार है, संजीव गोयनका से संपर्क कौन रखता है और चुनावों के समय उनसे पैसे कौन लेता है?
बीजेपी नेता ने कहा, "जब ये सवाल मुख्यमंत्री के सामने आएंगे, तो वह जवाब नहीं दे पाएंगी और केवल बचाव करेंगी. अपनी जिम्मेदारी लेना सीखिए. हमेशा दूसरों को दोष देना सही नहीं है."

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








