
'...तो मुल्क बच नहीं सकता', इमरान ने 1971 से की मौजूदा वक्त की तुलना, हुक्मरानों को याद दिलाया 'ढाका संकट'
AajTak
पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद इमरान खान ने अपने ही मुल्क के हुक्मरानों को 'ढाका संकट' याद दिलाया है और कहा है कि मौजूदा परिस्थिति 1970-71 की तरह मालूम पड़ रही है. बता दें कि 1971 ही वो साल है जब पाकिस्तान को टुकड़ों में बंट गया था.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं, लेकिन उन्हें पाकिस्तान के मुस्तकबिल की चिंता सता रही है. इमरान खान ने कहा है कि उनके मुल्क में जो हालात बन रहे हैं इससे 'ढाका त्रासदी' के हालात बन रहे हैं. इमरान खान ने पाकिस्तान के मौजूदा हालत और 1971 की परिस्थितियों की तुलना की है और चेतावनी दी है कि इससे पाकिस्तान गंभीर संकट में फंस सकता है.
डॉन अखबार ने बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक चेयरमैन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल से एक संदेश में मौजूदा सरकार को याद दिलाया कि "देश और संस्थाएं" मजबूत और स्थिर अर्थव्यवस्था के बिना जिंदा नहीं रह सकते.
ईद के मौके पर इमरान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ की लीगल टीम ने अदियाला जेल में उनसे मुलाकात की थी. इसके बाद इमरान खान का संदेश (पीटीआई) के सूचना सचिव रऊफ हसन ने मीडिया के सामने उनका संदेश जारी किया.
पार्टी की ओर से बैरिस्टर राजा ने कहा कि इमरान का संदेश सुनाते हुए कहा कि 'जब आप लोगों को अधिकार नहीं देते हैं, तो आप ये नहीं कह सकते हैं कि अर्थव्यव्स्था में बढ़ोतरी होगी'
इमरान ने हुक्मरानों को याद दिलाया ढाका का संकट
बैरिस्टर राजा ने इमरान का संदेश सुनाते हुए 1970-71 में पूर्वी पाकिस्तान की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा, '1970 में आर्मी चीफ याह्या खान त्रिशंकु संसद चाहते थे, लेकिन जब शेख मुजीबुर रहमान की पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला, तो सेना ने धोखाधड़ी से उपचुनाव कराया, जिसमें अवामी लीग की 80 सीटें छीन ली गईं क्योंकि याह्या खुद खान राष्ट्रपति बनना चाहते थे.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









