
तेलंगाना में दो पुलिसकर्मियों ने की आत्महत्या, मौत से पहले पत्नी और बच्चे को दिया जहर
AajTak
तेलंगाना में दो पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग वजहों से खुदकुशी कर ली. इसमें से एक मृतक ने जान देने से पहले अपनी पत्नी और बच्चों को भी कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर पिला दिया जिसके बाद उनकी भी हालत खराब हो गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों पुलिसकर्मियों ने ये कदम क्यों उठाया पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है.
तेलंगाना के सिद्दीपेट और मेदक जिले में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो पुलिसकर्मियों ने खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में जांच जारी है. पहली घटना सिद्दीपेट जिले में हुई, जहां 34 साल के एक कांस्टेबल, जो सिरसिल्ला के 17वीं बटालियन में कार्यरत थे उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. इसके पहले उसने कथित रूप से वही जहरीला पदार्थ सॉफ्ट ड्रिंक्स में मिलाकर अपनी पत्नी और दो बच्चों को पिला दिया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल ने अपने घर में आत्महत्या करने से पहले यह कदम उठाया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पत्नी और बच्चों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.
डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति स्थिर है. दूसरी घटना मेदक जिले में हुई, जहां कुलचरण पुलिस स्टेशन में कार्यरत 50 साल के एक हेड कांस्टेबल ने अपने क्वार्टर के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
दोनों घटनाओं के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार और सहकर्मियों से पूछताछ की जाएगी.
अधिकारियों का कहना है कि इन मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने दोनों घटनाओं पर शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










