
तेज रफ्तार कार की छत और खिड़की से निकलकर नाचने लगे लड़के, VIDEO वायरल हुआ और फिर...
AajTak
Stunt on Moving Car: मामला बेंगलुरु का बताया जा रहा है. यहां चिक्कजाला ट्रैफिक पुलिस ने स्टंट करने वाले इन लड़कों के खिलाफ विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर बताया है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लड़के खतरनाक तरीके से डांस करते दिखाई देते हैं. वो एक तेज रफ्तार कार की छत और खिड़की से बाहर की तरफ निकलकर नाचने लगते हैं. इस दौरान सड़क पर अन्य गाड़ियां भी चलती हुई देखी जा सकती हैं. सड़क पर चल रहे एक अन्य वाहन से इनका ये वीडियो बनाया गया. जिसके बाद इन्हें इनके किए की सजा भी मिली. पुलिस ने सभी पर एक्शन लिया. मामला बेंगलुरु का बताया जा रहा है.
बेंगलुरु की चिक्कजाला ट्रैफिक पुलिस ने स्टंट करने वाले इन लड़कों के खिलाफ विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर बताया है. स्टंट का वीडियो एक्स पर कई लोगों ने साझा किया था. इसे @sageshibbs नाम के अकाउंट से भी शेयर किया गया उसने इसके कैप्शन में लिखा, 'एनएच 7 (हवाई अड्डे की सड़क) पर कुछ लोग अनावश्यक हरकतें कर रहे हैं, कृपया इनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें!'
चिक्कजाला ट्रैफिक पुलिस ने इस पर तुरंत प्रतिक्रिया दी. पुलिस ने लिखा, 'मामला संज्ञान में लिया गया है. हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे.' उसी पोस्ट पर एक और कमेंट करते हुए पुलिस ने बताया, 'क्राइम नंबर 158/2023 यू/एस 283.279 आईपीसी और 184 आईएमवी एक्ट. रिपोर्ट की तारीख- 15 दिसंबर 2023. एफआईआर दर्ज कर ली गई है, कार्रवाई शुरू की जाएगी.'
एक अन्य पोस्ट पर जवाब देते हुए पुलिस ने कहा, 'चिक्कजाला ट्रैफिक पीएस में क्राइम नंबर 158/23 में 15 दिसंबर 2023 को मामला दर्ज किया गया था और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.' इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर लोग खूब गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'जिंदगी अनमोल है. शायद इनको नहीं पता, अगर छोटी सी कोई चूक हो जाती तो जान से हाथ धोना पड़ जाता.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'देश में स्टंट बाजों को जड़ से खत्म करने का कोई कानून नहीं होने के कारण, देश में ये निर्दोष लोगों की जान लेने की दुखद आदत है. लापरवाही से आदत खराब हो रही है.'

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









