तुर्की से तालियों की गूंज के बीच NDRF की विदाई, सफल ऑपरेशन के बाद भारत लौटी टीम
AajTak
6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप में तुर्की और सीरिया के विभिन्न इलाकों में 30,000 से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद सहायता प्रदान करने के लिए भारत ने 'ऑपरेशन दोस्त' शुरू किया था. इसके तहत अलग-अलग टीमें बनाकर भेजी गई थीं. इनमें से राहत बचाव कार्य समाप्ति की ओर बढ़ने के बाद कई टीमें पहले ही वापस लौट आई थीं. अब रविवार को आखिरी टीम भी तुर्की से लौट आई है.
विनाशकारी भूकंप के लगभग 12 दिनों बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की आखिरी टीम भी तुर्की से वापस घर लौट आई है. दरअसल, ऑपरेशन दोस्त के तहत 151 एनडीआरएफ कर्मी और डॉग स्क्वॉड की 3 टीमें भूकंप प्रभावित तुर्की को सहायता प्रदान करने पहुंची थी. ऑपरेशन समाप्ति की घोषणा के बाद एनडीआरएफ की टीम को तुर्की के अधिकारियों ने तालियां बजाकर गर्मजोशी के साथ विदा किया. इस दौरान सभी के चहेरों पर मुस्कान थी और हर कोई भारत से मिली मदद की तारीफ कर रहा था. वहीं भारत लौटने पर एयरपोर्ट पर उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया.
बता दें कि 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप में तुर्की और सीरिया के विभिन्न इलाकों में हजारों लोगों के मारे जाने के बाद सहायता प्रदान करने के लिए भारत ने 'ऑपरेशन दोस्त' शुरू किया था. इसके तहत अलग-अलग टीमें बनाकर भेजी गई थीं. इनमें से राहत बचाव कार्य समाप्ति की ओर बढ़ने के बाद कई टीमें पहले ही वापस लौट आई थीं. अब रविवार को आखिरी टीम भी तुर्की से लौट आई है.
इसको लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्त अरिंदम बागची ने ट्वीट किया और लिखा, #OperationDost के तहत अंतिम NDRF की टीम तुर्की से घर लौटी. 151 एनडीआरएफ कर्मियों और डॉग स्क्वायड की 3 टीमों ने भूकंप प्रभावित तुर्की को सहायता प्रदान की. टीमों ने नूरदगी और अंताक्या के 35 कार्यस्थलों में जीवन का पता लगाने सहित खोज, बचाव और राहत कार्यों को अंजाम दिया."
NDRF Rescuers deployed under #OperationDost in Türkiye wind up #NDRF exerted tremendous effort in their contribution towards mitigating the colossal tragedy caused by the #TurkeyEarthquake#SavingLivesAndBeyond 🇮🇳@PMOIndia@HMOIndia@MEAIndia@ndmaindia@PIBHomeAffairs@ANI pic.twitter.com/ShtpCjmcJp
इसके साथ ही एनडीआरएफ हेडक्वार्टर ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर टीम वापसी की जानकारी साझा की. इसके साथ ही वीडियो और तस्वीरे में शेयर की गई हैं. जिसमें तुर्की से टीम की तालियां बजाकर विदाई की जा रही है.
भूकंप से 40 हजार से अधिक लोगों की मौत

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









