
तुर्की में आज खत्म हो सकता है रेस्क्यू ऑपरेशन, 46 हजार से ज्यादा लोगों के मिल चुके हैं शव
AajTak
तुर्की में भूकंप पीड़ितों के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन किसी भी समय बंद किया जा सकता है. दरअसल, इस घटना को अब 12 दिन बीत चुके हैं. इसलिए रेस्क्यू टीम को मलबे के नीचे जीवित बचे लोगों के मिलने की संभावना बेहद कम लग रही है. अब तक तुर्की और सीरिया में 46 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप को 12 दिन बीत चुके हैं. सीरिया और तुर्की में मिलाकर अब तक 46 हजार से ज्यादा लोगों की लाशें बरामद की जा चुकी हैं. पूरे देश में लाशों का ढेर लग गया है. इस बीच अब जानकारी सामने आ रही है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी अलग-अलग टीमें आज रात अभियान बंद कर सकती हैं.
दरअसल, 6 फरवरी को आए भूकंप का आज 13वां दिन है. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ते जा रहे हैं, उसी तरह मलबे के नीचे दबे लोगों के जिंदा मिलने की उम्मीदें भी कम होती जा रही हैं. ज्यादातर मलबा हटाने पर रेस्क्यू टीम के सदस्यों को लाशों का अंबार ही नजर आ रहा है. हालांकि, मृतकों का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ने की पूरी संभावना है. बताया जा रहा है कि भूकंप में तुर्की के 3 लाख से ज्यादा अपार्टमेंट तहस-नहस हो चुके हैं.
तुर्की के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी के प्रमुख यूनुस सेजर ने कहा है कि रविवार की रात को खोज और बचाव के प्रयास काफी हद तक खत्म हो जाएंगे. क्योंकि अब लोगों के जीवित मिलने की संभावना बेहद कम हो गई है. भूकंप से तुर्की में मरने वालों की संख्या 40,402 है, जबकि पड़ोसी सीरिया में 5,800 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.
तुर्की में भूकंप के बाद लोगों में स्वांस संबंधी कई बीमारियां भी सामने आ रही हैं. तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने कहा कि आंतों और ऊपरी श्वसन संक्रमण में वृद्धि हुई है, लेकिन मरीजों की संख्या फिलहाल गंभीर स्थिति तक नहीं पहुंची है. 18 फरवरी को किर्गिस्तान के बचावकर्मियों ने अंताक्या शहर में एक इमारत के मलबे से 5 लोगों के एक सीरियाई परिवार को बयाया था. इसमें एक बच्चे समेत 3 लोग जिंदा थे. हालांकि, 2 लोगों की डिहाइड्रेशन के कारण मौत हो गई थी.
बता दें कि तुर्की में भूकंप के झटके 6 फरवरी को महसूस किए गए थे. पहला झटका सुबह 4.17 बजे आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मैग्नीट्यूड थी. भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की का गाजियांटेप था. इससे पहले की लोग इससे संभल पाते कुछ देर बाद ही भूकंप का एक और झटका आया, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मैग्नीट्यूड थी. भूकंप के झटकों का यह दौर यहीं नहीं रुका. इसके बाद 6.5 तीव्रता का एक और झटका लगा.
भूकंप के इन झटकों ने मालाटया, सनलीउर्फा, ओस्मानिए और दियारबाकिर सहित 11 प्रांतों में तबाही मचा दी. शाम 4 बजे भूकंप का एक और यानी चौथा झटका आया. इस झटके ने ही सबसे ज्यादा तबाही मचाई. इसके ठीक डेढ़ घंटे बाद शाम 5.30 बजे भूकंप का 5वां झटका आया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








