
तीन खरब में बने Crimea Bridge की कहानी, पुतिन के प्राइड पर अटैक से कटी रूसी सेना की सप्लाई लाइन
AajTak
क्रीमिया ब्रिज को पुतिन ने तब बनवाया था जब क्रीमिया पर कब्जे के बाद रूस से इस देश का कोई डायरेक्ट लिंक नहीं था. इस ब्रिज को बनाने का ठेका उन्होंने अपने जूडो पार्टनर की कंपनी का दिया था. 2018 में जब ये पुल बनी तो पुतिन ने खुद ट्रक चलाकर इसका उद्घाटन किया था.
19 किलोमीटर लंबा क्रीमिया ब्रिज समंदर के पानी महाशक्ति रूस की ताकत और पुतिन की महात्वाकांक्षा का एहसास कराता है. ब्लैक सी और अजोव सी को जोड़ने वाले क्रीमिया ब्रिज को रूस की आर्थिक गतिविधियों का एक अहम धमनी (artery) कहा जाता है. क्रीमिया को ईंधन, भोजन और अन्य उत्पादों की सप्लाई के लिए ये पुल महत्वपूर्ण है. क्रीमिया के सेवस्तोपोल में ही रूस के ब्लैक सी फ्लीट का बेस है.
इस पुल के सैन्य महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले के बाद इसी पुल के जरिए रूस क्रीमिया अपने सैन्य बलों को भेज रहा है. क्रीमिया से ही रूस दक्षिणी यूक्रेन के खेरासन और जेपोरीजिया पर आसानी से कब्जा कर पा रहा है. ये ब्रिज रूस के टेलिकम्यूनिकेशन संपर्क बनाने के लिए भी एक अहम जरिया है.
शनिवार को इस ब्रिज पर एक भयानक ब्लास्ट हुआ. इस धमाके से पुल को व्यापक नुकसान हुआ. इस ब्लास्ट से पुल पर बना रेल लाइन जल गया और रोड लाइन तहस-नहस हो गया. इस ब्रिज से गुजर रहे कार्गो ट्रेन से निकल रही आग की लपटें मीडिया की सुर्खियां बन रही है और इन तस्वीरों ने पुतिन की प्रतिष्ठा को गहरा धक्का पहुंचाया.
पुतिन का प्राइड क्रीमिया ब्रिज
कर्च स्ट्रेट (kerch strait) पर बना 19 किलोमीटर लंबा ये ब्रिज इंजीनियरनिंग का शानदार नमूना है. पुतिन साल 2014 में क्रीमिया पर कब्जा करते हुए उसे रूस में मला लिया. अब पुतिन के सामने क्रीमियाई मैनलैंड को रूस से जोड़ने की चुनौती थी. क्योंकि क्रीमिया और रूस के बीच कोई डायरेक्ट लिंक नहीं था. बता दें कि क्रीमिया और रूस के बीच में ब्लैक सी और अजोव सी है.
दिल दहला देने वाला मंजर! रूस-क्रीमिया को जोड़ने वाले ब्रिज पर विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, देखें Video

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









