
तीनों बच्चों की आंखों की रोशनी जाने से पहले उन्हें दुनिया दिखाने निकल पड़े मां-बाप, भावुक कर देगी ये कहानी
AajTak
कनाडा का रहने वाला एक कपल अपने चार बच्चों के साथ दुनिया घूमने के लिए निकला हुआ है. खास बात है कि तीन बच्चों की कुछ समय बाद आंखों की रोशनी चली जाएगी, जिस वजह से माता-पिता उन्हें दुनिया को दिखाने के लिए घर से निकल पड़े हैं. यात्रा आसान नहीं है, लेकिन जिंदगीभर याद रहने वाली जरूर है.
कई बार जिंदगी उतनी शानदार नहीं होती, जितना इंसान सोचकर जीता हुआ चला जाता है. कुछ परेशानियां दरवाजे पर दस्तक देती हैं तो महसूस होता है, सब कुछ इतना परफेक्ट था नहीं, जितना हम सोच रहे थे. कुछ ऐसा ही कनाडा में रहने वाले एक कपल सेबेस्टीन पैलेटियर और इदिथ लेमे के साथ भी हुआ. लेकिन उन्होंने अपने इस मुश्किल समय में कुछ ऐसा कर दिया जिससे शायद जिंदगी भर उन्हें अफसोस न हो.
अब यह कपल अपने चार बच्चों के साथ दुनिया की सैर पर निकला हुआ है, इसकी वजह कपल का खुद घूमना नहीं बल्कि अपने तीन बच्चों की आंखों की रोशनी जाने से पहले उन्हें दुनिया से रूबरू कराना है. दरअसल, इस कनाडाई कपल के बच्चों को ऐसी दुर्लभ बीमारी है, जिसमें उम्र के साथ इंसान को दिखना कम होने लगता है और धीरे-धीरे वो पूरी तरह अंधा हो जाता है.
बच्चों की बीमारी के बारे में कपल को कब पता चला ? सेबेस्टीन और इदिथ की पहली संतान उनकी बेटी मिया सिर्फ 3 साल की थी, जब कपल को महसूस हुआ कि मिया को देखने में परेशानी होती है. कुछ सालों बाद कपल ने मिया को एक आई स्पेशलिस्ट के पास दिखाया. डॉक्टर ने बताया कि उनकी बेटी मिया को रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा ( retinitis pigmentosa) नाम की एक दुर्लभ बीमारी है. इस बीमारी की वजह से मिया ज्यादा समय तक देख नहीं पाएगी.
अभी मिया की बीमारी को लेकर ही कपल चिंतिंत था कि इसी बीच उन्हें पता चला कि मिया के दो छोटे भाई 7 साल के कोलिन और 5 साल के लॉरेन में भी उनकी बहन मिया जैसे लक्षण दिख रहे हैं. साल 2019 में जब दोनों बच्चों को चेकअप कराया गया तो दोनों को वही बीमारी निकली जो पहले से ही मिया को थी. हालांकि, कपल के चौथे बेटे लियो को इस बीमारी ने अपनी चपेट में नहीं लिया है.
बच्चों को ऐसी दुर्लभ बीमारी को लेकर मां इदिथ कहती हैं कि अभी तक इस बीमारी का कोई ऐसा इलाज नहीं आया, जो असरदार हो. इदिथ कहती हैं कि हमें ये तो नहीं पता कि बीमारी अपनी चरम पर कब होगी, लेकिन एक अनुमान के अनुसार, हम मानकर चल रहे हैं कि हमारे बच्चों के अधेड़ होते-होते रोशनी पूरी तरह चली जाएगी.
कब बना बच्चों को दुनिया दिखाने का प्लान ? कपल की बेटी के स्पेशलिस्ट ने आंखों की रोशनी जाने से पहले मिया की विजुअल मेमोरीज को बढ़ाने की सलाह दी. उस समय इदिथ को एहसास हुआ कि ऐसा करने के लिए शानदार रास्ता है, जो ना सिर्फ मिया के लिए बल्कि तीनों बच्चों के लिए अच्छा रहेगा. जिसके बाद कपल ने बच्चों को पूरी दुनिया दिखाने का प्लान बनाया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







