
तितली को कुचलकर उसे बॉडी में किया इंजेक्ट, लिया था सोशल मीडिया चैलेंज, सात दिनों बाद हुई लड़के की मौत
AajTak
ब्राजील में 14 साल के एक लड़के ने 'सोशल मीडिया चैलेंज' के तहत खुद को बटरफ्लाई इंजेक्शन लगा लिया. इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई और सात दिनों बाद उसकी मौत हो गई.
ब्राजील में 14 साल के एक लड़के ने सोशल मीडिया चैलेंज के तहत एक तितली को कुचलकर उस लिक्विड को सिरिंज में भर लिया और भी इसे अपनी शरीर में इंजेक्ट कर लिया. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. वहां सात दिनों तक रहने के बाद उसकी मौत हो गई.
एक घातक ऑनलाइन चुनौती के तहत कुचली हुई तितली का इंजेक्शन लगाने से लड़के की मौत के बाद डॉक्टर ने जो बताया वो काफी दुखद था. ब्राज़ील के इस किशोर ने डॉक्टरों के सामने स्वीकार किया कि उसने अपने पैर से एक तितली को कुचल दिया, फिर उसके कुचले शरीर से निकले लिक्विड का इंजेक्शन अपने शरीर में लगा लिया था.
लड़के की बिगड़ी हालत, होने लगी थीं उल्टियां ऐसा करते ही उसे उल्टियां होने लगीं और वह लड़खड़ाकर चलने लगा. तब उसके पिता उसे अस्पताल ले गए, उसकी हालत तेजी से बिगड़ती गई. लड़का एक हफ्ते तक विटोरिया दा कॉन्क्विस्टा जनरल अस्पताल में विशेषज्ञों की देखभाल में रहा.
सोशल मीडिया चैलेंज की हो रही जांच पुलिस ने इस संभावना की जांच शुरू कर दी है कि कहीं यह विचित्र कृत्य किसी सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा तो नहीं था. कुछ ब्राजीलियाई मीडिया में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह लड़का शायद एक प्रयोग की नकल कर रहा था, जिसके बारे में उसे ऑनलाइन पता चला था. हालांकि, यह बताया गया है कि उसने अपनी मृत्यु से पहले इस बात से इनकार किया था.
तितली के साथ दवा मिलाकर इंजेक्शन लेने की कही थी बात कथित तौर पर उसने दवा का इंजेक्शन लगाने की बात बताई थी. उसने मेडिकल स्टाफ को बताया कि उसने एक केमिस्ट से दवा खरीदी थी. एक मृत तितली को पानी में मिलाया था और उस घोल को अपने दाहिने पैर में इंजेक्ट कर लिया था.
इंजेक्शन लेने के दौरान बॉडी में हवा जाने की जताई आशंका हॉस्पिटल सांता मार्सेलिना के विशेषज्ञ लुईज फर्नांडो डी. रेल्वास ने बताया कि युवक को एम्बोलिज्म, संक्रमण या एलर्जी का रिएक्शन हो सकता है. उन्होंने बताया कि हमें नहीं पता कि उसने यह मिश्रण कैसे तैयार किया या उसने शरीर में कितनी मात्रा डाली. हो सकता है कि अंदर हवा रह गई हो, जिससे एम्बोलिज्म हो सकता है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









