
तालिबान नेता मुल्ला बरादर हक़्क़ानियों के साथ झड़प में ज़ख़्मी: रिपोर्ट -प्रेस रिव्यू
BBC
केरल में कोरोना के कहर के बाद निपाह वायरस की दस्तक, छत्तीसगढ़ में पुलिस थाने के भीतर पादरी के साथ हाथापाई, साथ में आज के अख़बारों की अन्य अहम सुर्खियां.
अफ़ग़ानिस्तान में नई तालिबान हुक़ूमत के लिए इंतज़ार लंबा होता जा रहा है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल ग़नी बरादर अपने संगठन के सहयोगी हक़्क़ानी नेटवर्क के साथ एक झड़प में शुक्रवार को कथित रूप से घायल हो गए थे. ये झड़प तालिबान के दोनों धड़ों के बीच हुई थी. अख़बार का कहना है कि इस घटना के बाद पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ़्टिनेंट जनरल फ़ैज़ हमीद शनिवार को काबुल के दौरे पर आए. आईएसआई चीफ़ की काबुल यात्रा के बाद पाकिस्तान की भूमिका एक तमाशबीन से मामले को सुलझाने वाले मीडिएटर के रूप में बदलती हुई दिख रही है. काबुल पहुंचने पर आईएसआई चीफ़ ने कहा, "फ़िक़्र मत कीजिए. यहां सब कुछ ठीक है."More Related News













