
तालिबान की 'वायुसेना' के पास इन 10 देशों से अधिक फाइटर एयरक्राफ्ट! ब्लैक हॉक से बरसाई गोलियां
AajTak
रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान प्रमुखों ने अपने सैनिकों को विघटित अफगान वायु सेना के उन पायलटों का शिकार करने का आदेश दिया था, जिन्हें अमेरिका और अन्य सहयोगियों ने उच्च तकनीक वाले युद्धक विमानों और हेलीकॉप्टरों को उड़ाने की ट्रेनिंग दी थी.
अफगानिस्तान से 20 सालों बाद अमेरिकी सेना के पूरी तरह निकल जाने के बाद देश पर अब आतंकी संगठन तालिबान का पूर्ण कब्जा हो चुका है. अमेरिकी सेना अपने पीछे अफगानिस्तान में काबुल एयरबेस पर अरबों रुपये के हथियार और फाइटर एयरक्राफ्ट छोड़ गई हैं जिस पर अब तालिबान ने कब्जा कर लिया है. अब तालिबान के पास नाटो के कई सदस्यों देशों की सेना के मुकाबले ज्यादा हथियार और हवाई लड़ाई के साधन मौजूद है जिसने उसे पहले से कई गुना ज्यादा ताकतवर बना दिया है. (तस्वीर - Getty) पिछले कुछ महीनों में, जिहादियों ने बगराम से मजार-ए-शरीफ तक 10 प्रमुख एयर बेस पर कब्जा कर लिया है. तालिबान अब लड़ाई में अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल कर रहा है. गुरुवार को पंजशीर घाटी में तालिबान ने लड़ाई के दौरान 6 मिलियन डॉलर से अधिक कीमत वाले ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया और अपने दुश्मनों पर आसमान से गोलियां बरसाई. (तस्वीर - Getty) डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान प्रमुखों ने अपने सैनिकों को विघटित अफगान वायु सेना के उन पायलटों का शिकार करने का आदेश दिया था, जिन्हें अमेरिका और अन्य सहयोगियों ने उच्च तकनीक वाले युद्धक विमानों और हेलीकॉप्टरों को उड़ाने की ट्रेनिंग दी थी. (तस्वीर - Getty)
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











