
तमीम इकबाल को 'इंडियन एजेंट' कहने पर मचा बवाल... सपोर्ट में उतरे बांग्लादेशी कप्तान शांतो, BCB को लताड़ा
AajTak
तमीम इकबाल का शुमार बांग्लादेश के बेहतरीन क्रिकेटर्स में होता है. तमीम ने बांग्लादेश के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 391 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 35.21 की औसत से 15249 रन बनाए. तमीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 शतक और 94 अर्धशतक लगाए.
बांग्लादेश क्रिकेट में इस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के डायरेक्टर और फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन एम. नजमुल इस्लाम ने पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को 'इंडियन एजेंट' कह दिया. इस बयान ने देश के क्रिकेटरों, पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट फैन्स में भारी नाराजगी पैदा कर दी है. इस विवाद के बाद बीसीबी निदेशक की सोशल मीडिया पर व्यापक आलोचना हुई है.
बांग्लादेश की टेस्ट टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने अब इस बयान पर नाराजगी जताई है. शांतो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'बहुत दुखद… बहुत दुखद कि इस तरह का बयान एक पूर्व कप्तान और बांग्लादेश के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक के बारे में दिया गया. यह अस्वीकार्य है. एक खिलाड़ी, चाहे वह पूर्व कप्तान हो या नहीं, सम्मान का हकदार होता है. अंततः एक क्रिकेटर सम्मान की आशा रखता है.'
यह भी पढ़ें: भूल गया पुराना एहसान..? BCCI को आंख दिखा रहा बांग्लादेश बोर्ड, अपने आप नहीं मिला था टेस्ट दर्जा
नजमुल हुसैन शांतो ने स्वीकार किया है कि उनकी टीम ने वर्ल्ड कप में कभी स्थिर और प्रभावी क्रिकेट नहीं खेला. उन्होंने माना कि बांग्लादेशी खिलाड़ी भले ही शांत रहने और ध्यान भटकाने वाली बातों से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा हालात इसे मुश्किल बना रहे हैं.
नजमुल हुसैन शांतो ने कहा, 'अगर आप हमारे वर्ल्ड कप के प्रदर्शन को देखें तो हमने कभी लगातार अच्छा क्रिकेट नहीं खेला, पिछले साल हमने अच्छा खेला था, लेकिन उससे भी बेहतर मौके थे जिन्हें हम भुना नहीं सके. खिलाड़ी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इन विवादों के बीच भी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करें.'
नजमुल इस्लाम ने क्या पोस्ट किया था? एम. नजमुल इस्लाम ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, 'इस बार बांग्लादेश की जनता ने अपनी आंखों से एक और सिद्ध भारतीय एजेंट का उदय देखा.' इस पोस्ट के बाद ना सिर्फ बांग्लादेशी फैन्स, बल्कि कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने भी कड़ा विरोध जताया. पोस्ट के वायरल होते ही तस्कीन अहमद, मोमिनुल हक और तैजुल इस्लाम ने कड़े शब्दों में आपत्ति जताई और कहा कि यह बयान क्रिकेट समुदाय का अपमान है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








