
तमिलनाडु: मंदिर में भगवान की प्रतिमा के चेहरे पर लगा CCTV कैमरा, BJP ने DMK पर साधा निशाना
AajTak
तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में एक मंदिर के अंदर भगवान की प्रतिमा के चेहरे पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. इसको लेकर बीजेपी ने सत्ताधारी दल डीएमके को घेरा है. बीजेपी ने कहा कि डीएमके के मन में हिंदू देवी-देवताओं के लिए बिलकुल भी सम्मान नहीं है.
तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने तिरुवन्नामलाई के एक मंदिर में देवता के चेहरे पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की निंदा की. तिरुवन्नामलाई जिले के अरुणाचलेश्वर मंदिर में एक मूर्तिकला के चेहरे पर ये सीसीटीवी लगा है.
इससे नाराज बीजेपी प्रदेश प्रमुख अन्नामलाई ने कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी डीएमके के मन में देवी-देवताओं के लिए कोई सम्मान नहीं है. बीजेपी नेता ने कहा, "एक देवता के चेहरे पर एक कैमरा कील से ठोंक दिया गया था क्योंकि नास्तिक हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग का प्रबंधन कर रहे हैं. सही दिमाग में कोई भी ऐसा नहीं करेगा. यह डीएमके की एक सुनियोजित कार्रवाई है क्योंकि वे बहुमत के लिए मुद्दे बनाकर अल्पसंख्यकों को खुश करना चाहते हैं. इस बर्बरता की जिम्मेदारी कौन लेने जा रहा है?"
उन्होंने आगे कहा कि हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है. अन्नामलाई ने कहा कि देवताओं के प्राचीन आभूषणों और गहनों को पिघलाकर सोने की छड़ों में बदला जा रहा है, जिससे भ्रष्टाचार के रास्ते खुल रहे हैं. डीएमके लगातार आध्यात्मिक मान्यताओं का अनादर कर रही है. इसे न तो लोग माफ करेंगे और न ही देवता. मंदिर के पुजारियों के लिए प्रशिक्षण की अवधि पांच साल से घटाकर एक साल कर दी गई है जो कि निंदनीय है.
अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि डीएमके अपनी विचारधारा को परंपराओं और आध्यात्मिक मठों पर थोपने की कोशिश कर रही है. भाजपा नेता ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह नास्तिक होने पर भी संस्कृति, परंपरा, विश्वास और अगम नियमों को संरक्षित करे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










