
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
ABP News
आज हम आपके लिए बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें महिलाओं के किरदार मजबूत और अपने दम पर हैं. आइए देखते हैं लिस्ट में कौन कौन सी फिल्मे शामिल हैं.
बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर महिलाओं की सोच और ताकत को नए अंदाज में दिखाया. इन कहानियों में हीरोइन सिर्फ किसी की प्रेमिका या पत्नी बनकर नहीं रही, बल्कि अपनी पहचान, अपने फैसले और अपनी शर्तों पर जीती नजर आई.
'तनु वेड्स मनु' से लेकर 'सिमरन' तक, बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनीं जहां महिला किरदार न तो बेचारी थी और न ही अबला नारी, बल्कि पूरी कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है. वूमेंस डे आने वाला है और खास मौके पर हम आपको उन 7 फिल्मों के बारे में बतानें जा रहे हैं, जिन्होंने महिलाओं की मजबूत और आत्मनिर्भर छवि को सामने रखा.
तनु वेड्स मनुइस फिल्म में कंगना के बिंदास और बेबाक अंदाज को तो शायद ही कभी दर्शक भूल पाएं. मनमानी करने वाली तनु को हो जाता है शांत स्वभाव के मनु से प्यार और कई ट्विस्ट और टर्न से गुज़रती फिल्म सीधे दर्शकों के दिल तक जा पहुंचती है. फिल्म के लिए भले ही कंगना को कोई अवॉर्ड ना मिला हो लेकिन दर्शकों का प्यार किसी अवार्ड से कम है क्या.
थप्पड़यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक पति अपनी पत्नी को भरे समाज में एक थप्पड़ मार देता है. एक थप्पड़ को नॉर्मल मानने वाले इस समाज में वो किस तरह से लड़ती है और तलाक लेने का फैसला करती है. इस फिल्म को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












