
ढोंगी बाबा या तुक्कामैन! T20 वर्ल्ड कप कौन जीतेगा? मोहम्मद आमिर ने फिर की बेतुकी भविष्यवाणी, ये 2 PAK दिग्गज भारत के सपोर्ट में
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच होना है . ऐसे में इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान के 3 पूर्व खिलाड़ियों मोहम्मद आमिर, राशिद लतीफ और अहमद शहजाद ने जो कहा उसका वीडियो वायरल हो रहा है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज (8 मार्च) भारत और न्यूजीलैंड के बीच है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. दोनों टीमें खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.
वहीं इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान में खूब चर्चा हो रही है. वहां के पूर्व खिलाड़ी भी इस मुकाबले को लेकर तमाम दावे कर रहे हैं. अपनी सारी पूर्व भविष्यवाणी को लेकर ट्रोल हो चुके मोहम्मद आमिर ने भी इस मुकाबले को लेकर एक बार फिर भविष्यवाणी की है. यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में इस बार इस्तेमाल होगी 'हाइब्रिड पिच', जानें फाइनल में क्या सरप्राइज मिलेगा?
जियो न्यूज के शो 'हंसना मना है' होस्ट ताबिश हाशमी मोहम्मद आमिर, अहमद शहजाद, राशिद लतीफ से पूछ रहे थे कि आखिर भारत और न्यूजीलैंड में से कौन जीतेगा. वहीं होस्ट ने यह भी कहा कि खबर है कि वहां मिक्स्ड सॉइल (हाइब्रिड पिच ) बनाई जा रही है. ऐसे में अगर जे भी टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करेगा. ऐसे में टॉस का किरदार अहम होगा. देखें वीडियो
होस्ट ने पूदा भारत पहले गेंदबाजी करता है या भारत पहले बल्लेबाजी करता है तब कौन जीतेगा. इस पर मोहम्मद आमिर ने दोनों ही कंडीशन में कहा- न्यूजीलैंड. वहीं राशिद लतीफ और अहमद शहजाद में एक सुर में कहा- इंडिया.यह भी पढ़ें: 'भारत T20 वर्ल्ड कप फाइनल नहीं खेलेगा...', फिर 'नास्त्रेदमस' बना पाकिस्तानी खिलाड़ी... हजम नहीं हुई जीत, VIDEO
मोहम्मद आमिर ने अपने तर्क के पीछे कहा कि दोनों की बल्लेबाजी लगभग ऐसी है, लेकिन न्यूजीलैंड की गेंदबाजी ज्यादा बेहतर और फॉर्म में है. क्योंकि भारत की तरफ से गेंदबाजी में केवल बुमराह फॉर्म में हैं. यह भी पढ़ें: 'मोहम्मद आमिर ढोंगी बाबा है...', पाकिस्तानी क्रिकेटर पर बरस पड़े नवजोत सिंह सिद्धू, VIDEO
वहीं इसी शो के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक और वीडियो शेयर किया गया, जहां फिर से मोहम्मद आमिर से पूछा गया कि वर्ल्ड कप कौन जीतेगा. इस पर आमिर ने कहा-इंडिया जीतेगा. देखें वीडियो

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








