
'ड्रामा था...,' क्लासरूम में स्टूडेंट से शादी वाली वायरल वीडियो पर बोलीं प्रोफेसर
AajTak
पश्चिम बंगाल की मौलाना अबुल कलाम आज़ाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MAKAUT) में एक हैरान वाला मामला सामने आया है. यूनिवर्सिटी की अप्लाइड साइकोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. पायल बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह एक फर्स्ट ईयर के छात्र के साथ क्लासरूम में कथित तौर पर शादी करती नजर आ रही हैं.
पश्चिम बंगाल की मौलाना अबुल कलाम आज़ाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MAKAUT) में एक हैरान वाला मामला सामने आया है. यूनिवर्सिटी की अप्लाइड साइकोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. पायल बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह एक फर्स्ट ईयर के छात्र के साथ क्लासरूम में कथित तौर पर शादी करती नजर आ रही हैं. वीडियो में प्रोफेसर को दुल्हन की तरह सजे हुए देखा गया, जहां वे छात्र के साथ जयमाला डाल रही थीं और सिंदूर भी लगवा रही थीं.
हस्तलिखित 'शादी प्रमाण पत्र' भी वायरल वीडियो के अलावा, एक हस्तलिखित 'शादी प्रमाण पत्र' भी वायरल हुआ है, जिसमें तीन गवाहों के हस्ताक्षर के साथ-साथ छात्र और शिक्षिका के भी हस्ताक्षर हैं. इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन हरकत में आ गया और प्रोफेसर डॉ. बनर्जी को छुट्टी पर भेज दिया गया है.
सामने आया प्रोफेसर बनर्जी का पक्ष
इस पूरे विवाद पर डॉ. पायल बनर्जी का कहना है कि यह शादी नहीं थी, बल्कि फ्रेशर्स पार्टी के तहत एक नाटक का हिस्सा था. उन्होंने आरोप लगाया कि यह वीडियो गलत तरीके से लीक किया गया है और उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई है.
डॉ. पायल बनर्जी ने बताया कि ये एक महज ड्रामा था, जिसे गलत तरीके से वायरल कर दिया गया. कुछ छात्रों ने इसे जानबूझकर वायरल किया है, और मैं उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराऊंगी.
यूनिवर्सिटी प्रशासन का क्या कहना है?

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









