
डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यम और भारी ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाया, 1 नवंबर से लागू होगा नया शुल्क
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में आयातित मध्यम और भारी ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. यह शुल्क अब 1 नवंबर से लागू होगा. इसका मकसद विदेशी प्रतिस्पर्धा से अमेरिकी कंपनियों को बचाना और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देना है. नई नीति से स्थानीय ट्रक निर्माताओं को फायदा होगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यम और भारी-भरकम ट्रकों पर 25% टैरिफ का ऐलान किया है. यह शुल्क 1 नवंबर से लागू होगा, हालांकि पहले इसे 1 अक्टूबर से शुरू करने की योजना थी. इंडस्ट्री के अधिकारियों द्वारा लागत, आपूर्ति श्रृंखला और प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंताएं उठाए जाने के बाद समय सीमा को टाला गया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को यह घोषणा की है. यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है. अमेरिका में आयातित सभी मध्यम और भारी-भरकम ट्रकों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा.
यह टैरिफ 1 नवंबर से लागू होगा. यह कदम विदेशी प्रतिस्पर्धा से अमेरिकी निर्माताओं को बचाने के लिए उठाया गया है. ट्रंप ने कहा कि यह कदम व्यापार संरक्षणवाद को आगे बढ़ाता है और घरेलू उद्योगों को बल देगा.
टैरिफ का क्या मकसद?
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह टैरिफ निष्पक्षता बहाल करने और हमारे श्रमिकों की रक्षा करने के लिए जरूरी हैं. उन्होंने व्हाइट हाउस में कहा कि हम विदेशी डंपिंग और अनुचित प्रथाओं से अपने उद्योगों को कमजोर होते नहीं देख सकते. इस कदम का मकसद घरेलू ट्रक निर्माताओं का समर्थन करना है. ट्रंप ने कहा कि नए शुल्क से Paccar (जो Peterbilt और Kenworth की मालिक है) और Daimler Truck के Freightliner जैसी कंपनियों को लाभ होगा.
पिछले महीने, ट्रंप ने शुरुआत में इशारा किया था कि भारी ट्रक आयात पर शुल्क 1 अक्टूबर से राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर प्रभावी होंगे. हालांकि, इंडस्ट्री के अधिकारियों ने लागत, आपूर्ति श्रृंखला और प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंताएं उठाई थीं. इन चिंताओं के चलते टैरिफ की समय सीमा को 1 नवंबर तक के लिए टाल दिया गया. उन्होंने कहा कि यह कदम गैर-लाभकारी बाहरी प्रतिस्पर्धा को रोकने के लिए उठाया गया है.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.








