
डॉक्टरों की हड़ताल जारी: कहीं ओपीडी ठप, कहीं इमरजेंसी में भी इलाज नहीं, मरीजों की बढ़ी परेशानी
AajTak
Resident Doctors Strike : फोर्डा की ओर से अध्यक्ष डॉ मनीष और महासचिव डॉ सुनील अरोड़ा ने नीट पीजी काउंसिलिंग में हो रही देरी को लेकर डीजीएचएस और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से भी मुलाकात की थी. नीट काउसिलिंग में देरी हड़ताल की एक वजह है.
Doctors strike Nationwide today: देशभर में आज कई अस्पतालों में हड़ताल (Doctors Strike today) रही. दिल्ली (Delhi) के प्रमुख अस्पतालों में भी हड़ताल का असर नजर आया. गुजरात (Gujarat) और राजस्थान (Rajasthan) में भी कई रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहे. दरअसल, डॉक्टरों ने ये हड़ताल फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (Forda) के आह्रवान पर हड़ताल पर रहे. दरअसल, फोर्डा ने सोमवार को हड़ताल के लिए आह्रवान किया था. इसकी वजह यह रही थी नीट पीजी 2021 काउंसिंलिंग (Neet pg counselling) में देरी होना. राजधानी दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, कलावती सरन अस्पताल, सुचेता कृपलानी अस्पताल, में हड़ताल का असर नजर आया. हालांकि एम्स, बाड़ा हिंदूराव अस्पताल और कस्तूरबा गांधी अस्पताल में नियमित मेडिकल सुविधाएं रहीं. वहीं दिल्ली सरकार के सरकारी अस्पताल जीटीबी अस्पताल, लोकनायक अस्पताल, संजय गांधी अस्पताल, अंबेडकर अस्पताल और दीनदायल अस्पताल में हड़ताल का आशिंक असर नजर आया. #PressRelease: A #FORDA delegation led by President, #FORDA had a meeting today with Hon’ble @mansukhmandviya Sir. The agitation will continue & a virtual meeting will be held with State #RDAs today, 6:30 p.m onwards, to decide the future course of action @ANI @MirrorNow @ndtv pic.twitter.com/LlY82gsYZg

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










