
डिनर का वादा, रिटायरमेंट भी होगा वापस... भारत vs पाकिस्तान मैच से पहले बाबर आजम की पाकिस्तानी दिग्गजों ने मौज ले ली, VIDEO
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला होना है.ऐसे में बाबर आजम को कर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने एक वीडियो में कई तरह के वादे किए हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले एक वीडियो चर्चा में हैं. जहां पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने बाबर आजम से मैच जिताऊ पारी की मांग करते हुए ऐसे-ऐसे ‘वादे’ कर दिए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं.
पूर्व ओपनर अहमद शहजाद ने कहा कि अगर बाबर भारत के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलते हैं तो वह पूरी टीम को डिनर देंगे. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने संकेत दिया कि ऐसी पारी आई तो वह अपने रिटायरमेंट के फैसले पर भी ‘दोबारा सोच सकते हैं’. पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने थोड़ा संतुलित रुख अपनाते हुए कहा कि बाबर पर जरूरत से ज्यादा दबाव बनाने की जरूरत नहीं है.
Ex Pakistan Cricketers on Babar Azam - Shehzad: Will host dinner if he plays a match winning knock vs India on Sunday. - Amir: Says he will come out of Retirement. - Rashid Latif: He does not bat that long Anyway.pic.twitter.com/n1i2W6AE1u
फिर वीडियो में आमिर-शहजाद ने लिए बाबर के मजे वीडियो में एंकर ने कहा कि अगर वो 160 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं तो आमिर (मोहम्मद आमिर) भाई रिटायरमेंट से यूटर्न ले लेंगे. आमिर यह सुन थोड़े हैरान लगे. हालांकि उन्होंने तुरंत कहा- लेकिन ऐसा ना हो कि वो (बाबर) 2 गेंदों पर 8 रन बनाए और आउट हो जाए, ऐसा नहीं, बल्कि मैच जिताए. बल्कि वो 50 प्लस रन बनाए तो मैं रिटायरमेंट से यूटर्न के के बारे में सोचूंगा.
वहीं शहजाद ने वीडियो में आगे कहा कि थोड़ा इसको रियलिस्टक कर लें, अगर वो मैच विनिंग इनिंग 150 के स्ट्राइक रेट से खेलता है तो फिर वो सभी शर्तें मानी जाएंगी.
दरअसल, यह सब दिग्गज 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच से पहले चर्चा स्टूडियो में चर्चा कर रहे थे. हाल ही में पाकिस्तान ने भारत संग टी0 वर्ल्ड कप द्वारा टूर्नामेंट मैच में बायकॉट की बात कही थी. लेकिन अब यह मैच हो रहा है. इस मैच का महत्व और बढ़ गया है. अब यह मुकाबला सिर्फ ग्रुप-स्टेज गेम नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा, दबाव और उम्मीदों का संगम बन गया है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








