
डबल सुपर ओवर, आखिरी गेंद पर नतीजा... T20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ बाल-बाल बचा साउथ अफ्रीका
AajTak
साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर ओवर के तहत फैसला हुआ. साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले खेलते हुए 187 रन बनाए, जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम भी 187 रनों पर सिमट गई. इसके बाद सुपर ओवर भी टाई रहा, बाद में डबल सुपर ओवर में अफ्रीका ने जीत दर्ज की.
साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गजब का रोमांच देखने को मिला. बुधवार (11 फरवरी) को साउथ अफ्रीका के 187 रन के स्कोर के जवाब में अफगानिस्तान की टीम भी 187 रन पर आउट हो गई. इस वजह से यह मैच टाई हुआ और सुपर ओवर में गया.
सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 17 रन बनाए. बाद में अफ्रीका की टीम ने भी सुपर ओवर में 17 रन बना. इस तरह यह सुपर ओवर टाई हो गया. इसके बाद डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम ने 23 रन बनाए. इसके बाद रनचेज में रहमानुल्लाह गुरबाज ने मैच को रोमांचक कर दिया. उन्होंने आउट होने से पहले आखिरी गेंद पर 3 लगातार छक्के मारे. आखिरी गेंद पर रहमतुल्लाह गुरबाज को केशव महाराज ने आउट किया और इस तरह मैच का नतीजा अफ्रीका के नाम रहा. आखिरी गेंद पर अफ्रीका को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे, पर गुरबाज कैच थमा बैठे.
A game for the ages! Afghanistan gave it everything they could. South Africa wins an edge-of-the-seat thriller after TWO Super Overs! 😱 In one of the greatest games in T20 World Cup history, the Protea Fire prevails! 🔥 ICC Men's T20 World Cup - SA 🆚 AFG | HIGHLIGHTS 👉… pic.twitter.com/HFaPmVA52j
पहले सुपर ओवर में क्या हुआ
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने बिना विकेट खोए 17 रन बनाए. अजमतुल्लाह ओमरजई ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दो चौके और एक छक्का जड़ा. जवाब में साउथ अफ्रीका को आखिरी गेंद पर छक्के की जरूरत थी और ट्रिस्टन स्टब्स ने दबाव में शानदार सिक्स लगाकर मैच को दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा दिया.
दूसरा सुपर ओवर में क्या हुआ दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बना डाले, जिसमें डेविड मिलर ने 16 रन की तेज पारी खेली. इसके बाद 24 रन का टारगेट का पीछा करते हुए गुरबाज ने फिर कोशिश की और तीन छक्के भी लगाए, लेकिन इस बार अफगानिस्तान 19/2 ही बना सका और साउथ अफ्रीका ने यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अपने नाम कर लिया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








