
'ठंडे पानी से नहाएंगे, आराम करेंगे फिर तसल्ली से जवाब देंगे...', BJP के कारण बताओ नोटिस पर बोले अनिल विज
AajTak
अनिल विज ने कहा कि उन्हें नोटिस मीडिया के माध्यम से मिला है लेकिन वो मीडिया के माध्यम से अपना जवाब नहीं देंगे. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी वो वापस आए हैं. अपने घर जाएंगे, ठंडे पानी से नहाएंगे, आराम करेंगे, खाना खाएंगे और उसके बाद तसल्ली से अपना जवाब लिखकर हाईकमान को भेजेंगे.
हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नायब सैनी को लेकर दिए गए बयानों के बाद मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. इस पर अब ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि वो पिछले तीन दिनों से अपने पर्सनल कार्यक्रम पर बेंगलुरु में थे और जो नोटिस उन्हें भेजा गया है, उसका जवाब देंगे.
अनिल विज ने कहा कि उन्हें नोटिस मीडिया के माध्यम से मिला है लेकिन वो मीडिया के माध्यम से अपना जवाब नहीं देंगे. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी वो वापस आए हैं. अपने घर जाएंगे, ठंडे पानी से नहाएंगे, आराम करेंगे, खाना खाएंगे और उसके बाद तसल्ली से अपना जवाब लिखकर हाईकमान को भेजेंगे.
दरअसल, जब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तो उस दौरान वो अपने पर्सनल कार्यक्रम पर बेंगलुरु में थे और मंगलवार शाम को ही वो बेंगलुरु से वापस चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे. यहां पर मीडिया उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया.
तीन दिन के भीतर मांगा जवाब
हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडौली की तरफ से अनिल विज को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है. नोटिस में लिखा गया है कि आपने सार्वजनिक तौर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी की है. ये गंभीर आरोप हैं और पार्टी की नीति और आंतरिक अनुशासन के खिलाफ हैं.
बडौली ने कहा कि विज को नोटिस भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार जारी किया गया है. यह बयानबाजी उस वक्त की गई जब पड़ोसी राज्य में पार्टी चुनावी अभियान चला रही थी, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान हुआ है. पार्टी ने इस तरह की बयानबाजी को अस्वीकार्य बताया है और तीन दिनों के भीतर अनिल विज से जवाब मांगा है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












