
ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर जाने पर TMC सांसद ने उठाए थे सवाल, अब ईशान किशन का जवाब हो रहा VIRAL
AajTak
ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद कीर्ति आजाद के बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और बातचीत का फोकस टीम इंडिया की जीत पर रखा. किशन ने टूर्नामेंट में 9 मैचों में 317 रन बनाए. फाइनल में भी उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 गेंदों में 54 रन की अहम पारी खेलकर भारत की जीत में बड़ा योगदान दिया.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद एक विवादित सवाल पर बेहद शांत तरीके से जवाब दिया. भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद वह मंगलवार को पटना पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. मीडिया से बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के उस बयान पर सवाल पूछा, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के फैसले पर टिप्पणी की थी. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया और फैंस के बीच बहस छिड़ गई थी.
हालांकि, ईशान किशन इस विवाद में पड़ने से बचते नजर आए. उन्होंने बहुत शांत अंदाज में जवाब दिया और बातचीत का फोकस टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत की ओर मोड़ दिया.
क्या बोले ईशान किशन
ईशान किशन ने कहा, मैं अभी इतना शानदार वर्ल्ड कप जीतकर आया हूं, आप अच्छे सवाल पूछिए. कीर्ति आजाद ने क्या कहा, इस पर मैं क्या कहूं? आप पूछिए कि कैसा लग रहा है, कितना मजा आया.
अब जानें क्या है विवाद
यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर और क्रिकेट प्रशासक जय शाह ने वर्ल्ड कप जीत के बाद अहमदाबाद में एक हनुमान मंदिर में ट्रॉफी के साथ दर्शन किए थे. दरअसल, टीम इंडिया ने रविवार को फाइनल जीतने के बाद स्टेडियम के पास ही मौजूद एक हनुमान मंदिर में पैदल ट्रॉफी के साथ जाकर दर्शन किए थे. खिलाड़ियों का मंदिर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








