
ट्रेड डील और गिरते शेयर मार्केट पर बवाल, विपक्ष ने संसद में निकाला मार्च, आरोप- ग्लोबल क्राइसिस नहीं भांप पाई सरकार
ABP News
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते पश्चिमी एशिया में तनाव बना हुआ है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने घरेलू संकट से निपटने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए.
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला. इसको लेकर संसद में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार मौजूदा वैश्विक हालात में घरेलू संकट का पूर्वानुमान लगाने और उससे निपटने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए हैं, जबकि कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने इजरायल का दौरा किया था.
ट्रेड डील को लेकर सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने अमेरिका के साथ बीते महीने हुई ट्रेड डील को लेकर भी निशाना साधा और इसे भारत के हितों के खिलाफ बताया. भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील में रूस से तेल नहीं खरीदने की शर्त पर राजी होने को लेकर भी सरकार को आड़े हाथ लिया.
शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट













