
'ट्रंप ने हमले के लिए...', कतर पर अटैक को लेकर इजरायली अधिकारियों ने किया चौंकाने वाला दावा!
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि कतर पर इजरायल के हमले से पहले उन्हें जानकारी नहीं दी गई थी. लेकिन इजरायली अधिकारियों ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया है. कतर पर हमले को लेकर मुस्लिम देशों में काफी नाराजगी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कतर पर हमले से पहले उन्हें जानकारी नहीं दी गई थी. उन्होंने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बीते मंगलवार को कतर पर हमले से पहले उन्हें कुछ नहीं बताया था. लेकिन इजरायल के अधिकारियों ने ट्रंप के इस दावे को खारिज किया है. इजरायली अधिकारियों ने कहा है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ट्रंप को बता दिया था कि कतर में हमास के नेताओं पर एयरस्ट्राइक की जाएगी.
इन्वेस्टिगेटिव न्यूज वेबसाइट Axios ने ट्रंप का दावा सामने आते ही इजरायल के कई अधिकारियों से संपर्क किया और सच्चाई जाननी चाही. अधिकारियों ने बताया कि नेतन्याहू ने कतर पर एयरस्ट्राइक से पहले ट्रंप को इसकी जानकारी दे दी थी.
व्हाइट हाउस ने इसे लेकर पहले कहा था कि इजरायल ने कतर पर हमले की जानकारी ट्रंप को तब दी जब मिसाइलें कतर पर हमले के लिए हवा में थीं जिससे ट्रंप हमला रोक नहीं सके. लेकिन एक्सियोस ने इजरायली अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि, भले ही कम समय में हमले की प्लानिंग की गई और तुरंत इसे अंजाम भी दे दिया गया लेकिन अमेरिका को पहले से हमले की जानकारी थी.
इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक्सियोस को बताया, 'कतर पर एयरस्ट्राइक के लिए मिसाइल के लॉन्च होने से पहले ही ट्रंप को हमले की जानकारी थी. ट्रंप और नेतन्याहू के बीच इसे लेकर राजनीतिक स्तर पर पहले ही बात हो चुकी थी जिसके बाद सैन्य माध्यमों के जरिए इसपर चर्चा हुई थी. ट्रंप ने इस दौरान तो हमले के लिए मना नहीं किया.'
हालांकि, ट्रंप कतर पर हमले से अंजाम बनने की कोशिश करते दिखे. व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे इसकी पहले से जानकारी नहीं थी. इजरायल को कतर पर हमला नहीं करना चाहिए था.'
एक अन्य इजरायली अधिकारी ने कहा कि ट्रंप को कतर पर हमले से पहले बिल्कुल अच्छे तरह से बता दिया गया था. अधिकारी ने कहा, 'अगर ट्रंप चाहते तो वो हमले को रोक सकते थे.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









