
ट्रंप ने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' पर किया 15 अबर डॉलर का मानहानि मुकदमा, बोले- दशकों से मेरे बारे में झूठ फैला रहा है अखबार
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' अखबार के खिलाफ 15 अरब डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर करने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अखबार पर अपने और अपने परिवार के खिलाफ लंबे वक्त तक झूठ बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि अखबार के खिलाफ मुकदमा फ्लोरिडा में दायर किया जा रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर किया है. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ये मुकदमा दशकों से उनके खिलाफ रिपोर्टिंग करने खिलाफ दायर किया है, जिसमें दिवंगत सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंध भी शामिल हैं.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर अखबार पर अपने खिलाफ, अपने परिवार, कारोबार के खिलाफ दशकों तक झूठ फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने अखबार को रैडिकल लेफ्ट डेमोक्रेट पार्टी का पिछलग्गू करार दिया है. ट्रंप ने ये भी कहा कि मुकदमा फ्लोरिडा में दायर किया जाएगा.
'दशकों से झूठ फैला रहा है अखबार'
उन्होंने दावा किया कि अखबार ने आपके पसंदीदा राष्ट्रपति (मैं!), मेरे परिवार, व्यवसाय, अमेरिका फर्स्ट मूवमेंट, MAGA और पूरे राष्ट्र के बारे में दशकों से झूठ फैलाया है. मैं इस एक बार सम्मानित 'रैग' को जिम्मेदार ठहराने पर गर्व महसूस कर रहा हूं.
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पहले भी एबीसी/डिज्नी, 60 मिनट्स/सीबीएस/पैरामाउंट जैसे समाचार नेटवर्क के खिलाफ सफल मुकदमे चलाए हैं, जिन्होंने उन्हें झूठा बदनाम किया था. ट्रंप ने ये भी आरोप लगाया कि अमेरिकी अखबार को बहुत लंबे वक्त तक खुलेआम झूठ बोलने और मुझे बदनाम करने की अनुमति नहीं है.
'अमेरिका को फिर से बनाइए महान'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









