
ट्रंप के हाथ पर मोटा कंसीलर... नई फोटो पर मचा बवाल तो व्हाइट हाउस ने दी ये सफाई
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की है. उनकी मुलाकात की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें ट्रंप के दाहिने हाथ पर भारी मेकअप देखा गया. इससे उनकी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए तैयार किए गए 20 सूत्री प्लान पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की. दोनों नेताओं की यह मुलाकात ट्रंप के आवास मार-ए-लागो पर हुई. हालांकि, बैठक से पहले ली गई तस्वीरों में ट्रंप का दाहिना हाथ चर्चा में है. तस्वीर में दिख रहा है कि उनके हाथ पर भारी मात्रा में मेकअप पोता गया है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर यह बहस तेज हो गई है कि ट्रंप किसी मेडिकल प्रॉब्लम को छिपा रहे हैं.
इससे पहले भी ट्रंप के हाथ पर पट्टी और मेक-अप देखा गया है, जिसे लेकर 79 साल के ट्रंप की सेहत को लेकर कयास लगाए जाते रहे हैं. हालांकि, व्हाइट हाउस ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि हाथ पर दिख रही चोट 'लगातार हाथ मिलाने' की वजह से है.
रविवार को बंद कमरे में होने वाली मीटिंग से पहले ट्रंप और जेलेंस्की ने ट्रंप के आवास के बाहर पत्रकारों से बात की. ट्रंप ने कहा कि यह बैठक 'यूक्रेन के लिए अच्छी होगी, सबके लिए अच्छी होगी.'
हालांकि, ट्रंप के दाहिने हाथ पर लगा कंसीलर उनके हाथ के रंग से मैच नहीं कर रहा था. जब वो पत्रकारों से बात कर रहे थे तब वो साफ-साफ दिख रहा था जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान चला गया. कुछ लोगों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई, जबकि कुछ ने मजाक करते हुए उन्हें 'स्ट्रेंजर थिंग्स' सीरीज के कैरेक्टर डेमोगोर्गन से जोड़ दिया.
एक यूजर ने मजाक में लिखा, 'क्योंकि वह डेमोगोर्गन है, ट्रंप को अपसाइड डाउन तक आसानी से पहुंच मिलती होगी. वह उसी छेद से निकल जाता है. तुम्हें पता है न, ट्रंप शब्द का मतलब Vecna (दुष्टात्मा) होता है?”
एक अन्य व्यक्ति ने एक्स पर पोस्ट किया, 'ये पक्के तौर पर IV के निशान हैं. वो (व्हाइट हाउस) इसके बारे में जो भी कह रहा हो, सब झूठ है. उन्हें नियमित तौर पर नसों के जरिए कुछ दिया जा रहा है.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









