
ट्रंप के कड़े नियमों से बच नहीं पाए खाबी लेम, दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले टिकटॉक स्टार को भी छोड़ना पड़ा US
AajTak
ICE ने पुष्टि की है कि सेनेगल में जन्मे और इटली के नागरिक खाबी लेम, जिनका पूरा नाम सेरिंगे खाबाने लेम है, शुक्रवार को उन्हें हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया. लेम 30 अप्रैल को अमेरिका आए थे, लेकिन उन पर वीजा शर्तों के उल्लंघन का आरोप है. हालांकि ICE ने उन्हें स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ने की अनुमति दी, जिससे उनके खिलाफ औपचारिक निर्वासन (डिपोर्टेशन) का आदेश नहीं जारी किया गया.
दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले टिकटॉक स्टार खाबी लेम को अमेरिका छोड़ना पड़ा है. लास वेगास में वीजा अवधि से ज्यादा रुकने पर अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों (ICE-इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट) ने उन्हें हिरासत में लिया था.
ICE ने दी स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ने की अनुमति
ICE ने पुष्टि की है कि सेनेगल में जन्मे और इटली के नागरिक खाबी लेम, जिनका पूरा नाम सेरिंगे खाबाने लेम है, शुक्रवार को उन्हें हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया. लेम 30 अप्रैल को अमेरिका आए थे, लेकिन उन पर वीजा शर्तों के उल्लंघन का आरोप है.
हालांकि ICE ने उन्हें स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ने की अनुमति दी, जिससे उनके खिलाफ औपचारिक निर्वासन (डिपोर्टेशन) का आदेश नहीं जारी किया गया. इसका फायदा यह होगा कि भविष्य में वह फिर अमेरिका आ सकेंगे.
अमेरिका में सख्ती से लागू किए जा रहे इमिग्रेशन नियम
25 वर्षीय खाबी लेम ने इस पूरी घटना पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है. उनका अमेरिका से जाना ऐसे समय हुआ है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों को सख्ती से लागू किया जा रहा है. हाल के दिनों में इन नीतियों के खिलाफ लॉस एंजेलिस सहित कई जगहों पर प्रदर्शन हुए हैं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












