
ट्रंप और मस्क में छिड़ी जुबानी जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- मैं उनसे निराश हूं, टेस्ला CEO ने कहा- मेरे बिना आप जीत ना पाते
AajTak
यह टकराव उस रिश्ते में एक नाटकीय मोड़ को दर्शाता है जो अब तक काफी हद तक राजनीतिक रूप से जुड़ा हुआ था. मस्क कभी ट्रंप के कट्टर समर्थकों में से एक थे. उन्होंने कथित तौर पर 2024 के चुनावों में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने के लिए लगभग 300 बिलियन अमरीकी डालर खर्च किए थे.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' की एलन मस्क द्वारा तीखी आलोचना किए जाने पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि टेस्ला के सीईओ हमेशा से बिल के प्रमुख प्रावधानों से अवगत थे- विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मैंडेट में प्रस्तावित कटौती के बारे में. ट्रंप ने ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'मैं एलन से बहुत निराश हूं. मैंने उनकी बहुत मदद की है. वह बिल के अंदरूनी कामकाज को यहां बैठे किसी भी व्यक्ति से बेहतर जानते थे. उन्हें इससे कोई समस्या नहीं थी. अचानक उन्हें समस्या हुई और समस्या तब और बढ़ गई जब उन्हें पता चला कि हम ईवी मैंडेट में कटौती करने जा रहे हैं.'
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि मस्क का विरोध 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' की ई.वी. के लिए फेडरल कंज्यूमर टैक्स क्रेडिट को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की योजना से उपजा है, जो कि टेस्ला को सीधे प्रभावित करेगा. ट्रंप ने कहा, 'देखिए, एलन और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध थे. मुझे नहीं पता कि आगे भी हमारे बीच अच्छे संबंध रहेंगे या नहीं. उन्होंने मेरे बारे में सबसे अच्छी बातें कहीं और उन्होंने मेरे बारे में व्यक्तिगत रूप से कुछ भी बुरा नहीं कहा. यह अगली बात होगी. लेकिन मैं बहुत निराश हूं.' इस बिल का असर अमेरिकी शेयर बाजार में टेस्ला के स्टॉक पर भी देखा. नैस्डैक में गुरुवार को टेस्ला के शेयरों में 8.44% की गिरावट आई, पिछले दो-तीन दिनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली एलन मस्क की इस कंपनी का स्टॉक 28 डॉलर टूट चुका है.
यह भी पढ़ें: 'दरवाजे की आवाज से भी लगता है डर...', हार्वर्ड बनाम ट्रंप के बीच US में फंसे भारतीय छात्र ने सुनाई आपबीती
एलन मस्क ने ट्रंप के दावों को बताया गलत
मस्क ने X पर एक पोस्ट में 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' को लेकर किए गए डोनाल्ड ट्रंप के दावों को गलत बताया. उन्होंने ट्रंप की टिप्पणियों के जवाब में लिखा, 'गलत, यह विधेयक मुझे एक बार भी नहीं दिखाया गया और इसे रात के अंधेरे में इतनी तेजी से पारित कर दिया गया कि कांग्रेस में लगभग कोई भी इसे पढ़ भी नहीं सका.' एक अन्य पोस्ट में मस्क ने कहा: 'जो भी हो. बिल में ईवी/सोलर इंसेंटिव को बरकरार रखें, भले ही तेल और गैस सब्सिडी को छुआ न जाए (बहुत अनुचित!!).'
मेरे बिना ट्रंप चुनाव नहीं जीतते: एलन मस्क

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










