
टॉप ऑर्डर के पास टीम इंडिया की जीत की चाभी... इन तीन सूरमाओं से एक भी चला तो खिताब पक्का
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम अबतक न्यूजीलैंड को हरा नहीं पाई है. अब भारतीय टीम के पास इतिहास बदलने का मौका है. खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाजों खासकर टॉप ऑर्डर को चलना ही होगा.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर 8 मार्च (रविवार) को होनी है. अगर भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप का खिताब लगातार दूसरी बार जीतना चाहती है, तो उसे सबसे पहले अपने टॉप ऑर्डर से दमदार प्रदर्शन की जरूरत होगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से होने वाले फाइनल में यही भारत की जीत की सबसे बड़ी कुंजी मानी जा रही है.
पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम की जीत में टॉप ऑर्डर का अहम योगदान रहा है. ईशान किशन, संजू सैसमन और अभिषेक शर्मा ने कई मौकों पर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है. अगर इन तीनों में से कोई एक भी खिताबी मुकाबले में चल गया, तो भारत का खिताब जीतना आसान हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: अगर बारिश से धुला भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा चैम्पियन? जानें पूरा समीकरण
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन ने मुश्किल पिच पर 40 गेंदों में 77 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था, जिसके बाद भारत ने 61 रनों से जीत दर्ज की. फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रनों की तेज पारी खेली और भारत की बड़ी जीत की नींव रखी. वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में संजू सैमसन ने 97 रन बनाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी संजू का बल्ला बोला और उन्होंने तूफानी 89 रनबनाए, जिसके चलते भारत मुकाबले में 7 रनों से विजेता बना.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ ढह गई थी बैटिंग टूर्नामेंट में भारत की इकलौती हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ आई थी, जहां टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. उस मैच में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा क्रमशः 0, 15 और 1 रन बनाकर आउट हो गए थे और 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत सिर्फ 111 रन बना सका था. यह साफ दिखाता है कि भारत की सफलता काफी हद तक उसकी शुरुआती बल्लेबाजी पर निर्भर करती है. अगर टॉप ऑर्डर मजबूत शुरुआत देता है तो मध्यक्रम और लोअर ऑर्डर अपने तय रोल के अनुसार खेल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीता भारत, एक बार फिर 'कीवी चैलेंज', क्या सूर्या ब्रिगेड बदलेगी इतिहास?

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








