
टैक्स, इंश्योरेंस, NPS, सोना-चांदी और किसान... कल वित्त मंत्री कर सकती हैं ये 10 बड़े ऐलान
AajTak
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को देश का आगामी बजट पेश करेंगी, जिससे हर वर्ग को उम्मीद है. इसमें टैक्स छूट, एनपीएस, सीनियर सिटीजन और किसानों के लिए खास ऐलान हो सकते हैं.
रविवार, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आगामी बजट (Union Budget 2026) पेश करेंगी. इसके साथ ही एक खास रिकॉर्ड बन जाएगा कि देश में पहली बार रविवार को बजट पेश किया जाएगा. इस बार के बजट पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं. हर वर्ग को इस बजट से खास उम्मीदें हैं. आइए जानते हैं वे 10 बड़े ऐलान, जो रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर सकती हैं...
1. इनकम टैक्स को लेकर ऐलान पिछले साल बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए नए टैक्स रिजीम के तहत 12 लाख सालाना कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगाने का ऐलान किया था, जबकि सैलरीड एम्प्लाई को ऊपर से 75000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडकक्शन का लाभ दिया था और टैक्स स्लैब को पहले से सरल कर दिया था. लेकिन अभी भी बहुत से टैक्सपेयर्स इस कैटेगरी से बाहर हैं और वो अभी भी ओल्ड टैक्स रिजीम का यूज करते हैं. ऐसे में वह इस छूट को 12 से 14 लाख रुपये सालाना करने की मांग कर रहे हैं.
2. ओल्ड टैक्स रिजीम भले ही नए टैक्स व्यवस्था के तहत 12 लाख टैक्स छूट दे दी गई हो, लेकिन अभी भी बहुत से टैक्सपेयर्स ओल्ड टैक्स को ही बेहतर मानते हैं और चाहते हैं कि इसमें भी छूट की लिमिट को ब्ढ़ा दिया जाए. अभी बेस टैक्स छूट लिमिट 2.5 लाख रुपये है, लेकिन Section 87A के तहत टैक्स रिबैट दिया जाता है, जो सालाना कमाई पर टैक्स छूट की लिमिट बढ़कर 5 लाख रुपये हो जाती है. अब इसे बढ़ाकर 8 लाख करने की मांग की जा रही है.
3. टीडीएस कटौती बजट 2025 में सरकार ने सीनियर सिटीजन को टीडीएस कटौती की लिमिट 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी थी. वहीं किराये से कमाई पर 2.40 लाख की लिमिट को बढ़ाकर 6 लाख प्रति वर्ष कर दिया था. हालांकि अब इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति वर्ष करने की मांग की जा रही है. इसके आलावा, सीनियर सिटीजन के लिए इस कटौती की लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये सालाना करने की मांग की जा रही है.
4. NPS रिटायरमेंट फंड पर छूट की मांग सरकार ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत अब नॉन-गवर्नमेंट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए 80% फंड रिटायरमेंट के समय ही निकालने की अनुमति दे दी है, जबकि 20% एन्युटी के लिए रखा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एनपीएस छूट को नए टैक्स रिजीम में शामिल करते हुए 80% फंड निकासी पर शून्य टैक्स का ऐलान किया जाए, ताकि लोगों को एक बड़ा आर्थिक सपोर्ट मिल सके.
5. GST रिफॉर्म बजट से कुछ महीने पहले ही केंद्र सरकार ने आम आदमियों को बड़ा तोहफा दिया था और जीएसटी रिफॉर्म लेकर आई थी. इसके लिए तहत 250 से ज्यादा वस्तुओं के दाम में कमी आई थी. अब इस रिफॉर्म के बाद एजुकेशन, एमएसएमई, रियल एस्टेट में छूट की मांग की जा रही है. साथ ही पेट्रोल और डीजल को जीएसटी दायरे के तहत लाने की मांग हो रही है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







