'अजीत दादा के सपनों को...', शपथ लेने के बाद महाराष्ट्र की डिप्टी CM सुनेत्रा पवार का पहला ट्वीट
AajTak
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने शपथ ग्रहण के बाद पहला भावुक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने दिवंगत पति अजित पवार के सपनों को साकार करने की प्रतिबद्धता जताई. मुंबई के लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे. सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं. शपथ ग्रहण के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'अजित दादा अमर रहें' के नारे लगाए. प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी. समर्थक उन्हें अजित पवार की याद और प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं.
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शपथ लेने के बाद पहला भावुक ट्वीट किया. X पर किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अजीत दादा ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के लिए पूरी जिंदगी जीने का मंत्र दिया है. मैं उनके सपनों को साकार करने के लिए बिना थके और ईमानदारी से काम करती रहूंगी.
सुनेत्रा पवार ने लिखा, "आदरणीय अजीत दादा ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के लिए पूरी जिंदगी जीने का मंत्र दिया है. मैं उनके सपनों के न्यायपूर्ण, समानता पर आधारित और विकसित महाराष्ट्र को साकार करने के लिए बिना थके और ईमानदारी से काम करती रहूंगी. इन मुश्किल समय में, महाराष्ट्र के लोगों का प्यार और समर्थन ही मेरी असली ताकत है."
सुनेत्रा पवार को मुंबई के लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इस मौके पर मौजूद रहे.
सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं. इससे पहले यह जिम्मेदारी उनके पति अजित पवार के पास थी, जिनका 28 जनवरी, 2026 को बारामती में हुए विमान हादसे में निधन हो गया था. शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने 'अजित दादा अमर रहें' के नारों से पूरे हॉल को गुंजायमान कर दिया और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी.
PM मोदी ने दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुनेत्रा पवार को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी. उन्होंने 'X' पर लिखा कि सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं और वह राज्य की जनता के कल्याण के लिए मेहनत करेंगी तथा दिवंगत अजित पवार के सपनों को साकार करेंगी.
पीएम मोदी की शुभकामनाओं का दिया जवाब सुनेत्रा पवार ने पीएम मोदी की शुभकामनाओं पर जवाब दिया. उन्होंने लिखा, 'आपने जो आशीर्वाद दिया है, वह मेरे लिए प्रेरणादायक है. मैं महाराष्ट्र की सेवा के लिए नई ज़िम्मेदारी शुरू कर रही हूं, आपके शब्दों ने जन कल्याण के काम के लिए मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है. राज्य के लोगों के कल्याण के लिए ईमानदारी और समर्पित भावना से काम करने का संकल्प इससे और भी मजबूत हो गया है. आपके भरोसे के लिए दिल से धन्यवाद.'

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







