
दिल्ली-पंजाब में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी... बदलने वाला है मौसम का मिजाज
AajTak
आज रात से ही दिल्ली-NCR में बारिश देखने को मिल सकती है. गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ राजधानी में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 फरवरी को कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना भी जताई है.
देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा पूर्वानुमान में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है.
1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का अनुमान है.
दिल्ली-NCR में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आज रात से ही गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. राजधानी में अधिकतम तापमान 21°C से 23°C के बीच दर्ज किया जा सकता है.
1 फरवरी को दिल्ली का मौसम
1 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में आसमान बादलों से घिरा रहेगा. सुबह से दोपहर तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, दोपहर से शाम तक बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 17°C से 19°C और न्यूनतम तापमान 10°C से 12°C के बीच रहने की संभावना है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (3.1°C से 5.0°C) और अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C) रहेगा.
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 1 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा IMD ने घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है. आने वाले दिनों में बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है. इससे विजिबिलिटी पर असर देखने को मिल सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










