
छत्तीसगढ़: अफेयर वाली बीवी का कांड, पति को जहर देकर ले गई अस्पताल... फिर बच्चों ने खोल दिया पोल
AajTak
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बंटी देवी नामक महिला ने अपने पति अरुण सिंह को जहर पिला कर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. घटना उनके बच्चों ने उजागर की. बच्चों ने देखा कि मां ने पिता को जहर दिया. अरुण सिंह की 30 जनवरी को मेडिकल कॉलेज कोरबा में मौत हो गई. पुलिस ने बंटी देवी को हिरासत में लिया और उसने अपराध स्वीकार किया. जांच में पता चला कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अफेयर था, जिससे वह अपने पति को हटाना चाहती थी.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला ने अपने पति की जहर पिलाकर हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. आरोपी महिला बंटी देवी को उसके ही बच्चों ने बेनकाब कर दिया. घटना दर्री पुलिस थाना क्षेत्र की लाटा बस्ती की है.
ऐसे हुआ मामले का खुलासा जानकारी के अनुसार, अरुण सिंह (42) लंबे समय से बीमार थे और पैरालिसिस के कारण अपाहिज हो चुके थे. उनकी पत्नी बंटी देवी (38) का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध था. मंगलवार रात, 27 जनवरी को बंटी देवी ने अपने पति को कीटनाशक मिलाकर पिला दिया. बच्चों ने जब उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, तो बंटी देवी ने रोक दिया. अगले दिन अरुण सिंह को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत के कारण मेडिकल कॉलेज कोरबा रेफर किया गया, जहां 30 जनवरी को उनकी मौत हो गई.
बच्चों ने जहर पिलाते मां को देखा शुरुआत में बंटी देवी ने दावा किया कि अरुण सिंह ने खुद जहर पी लिया था, लेकिन बच्चों ने खुलासा किया कि उनकी मां ने ही यह जहर दिया था. बेटी ने बताया कि उसने अपने पिता को जहर पिलाते हुए अपनी मां को देखा. पुलिस ने दोनों बच्चों के बयान के बाद बंटी देवी को हिरासत में लिया और पूछताछ में महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.
पुलिस के अनुसार, बंटी देवी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अफेयर था, जिसके चलते वह अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच रही थी. पुलिस अब कथित प्रेमी की तलाश कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. इस घटना ने स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश दोनों फैला दिया है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







