
सेना का 'ऑपरेशन त्राशी-I' जारी, जम्मू-कश्मीर के डोलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़
AajTak
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन त्राशी-आई के तहत सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और 2 से 3 आतंकियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों की बीच फिर से मुठभेड़ की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सेना इस इलाके में कई आतंकियों को घेर रखा है, जहां 2 से 3 आतंकियों की फंसे होने की आंशका है. सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं. भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर (White Knight Corps) ने एक्स पर बताया कि व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे ऑपरेशन त्राशी-आई (Operation Trashi-I) में आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला. इनपुट के आधार पर जैसे ही सुरक्षबलों की टीम शनिवार तड़के किश्तवाड़ के डोलगाम इलाके में संदिग्ध ठिकानों के करीब पहुंचे तो छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.
सेना ने घेरा पूरा इलाका सेना ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और ऑपरेशन तेजी से जारी है. व्हाइट नाइट कोर ने आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन त्राशी-आई के दौरान कई खुफिया सूत्रों से इलाके में आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर जमीनी स्तर पर कार्रवाई की जा रही है.
18 जनवरी से जारी है ऑपरेशन समाचार एजेंसी के अनुसार, सेना ने बताया कि आज सुबह लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने आतंकवाद विरोधी ग्रिड और परिचालन तैयारियों की समीक्षा करने के लिए किश्तवाड़ का दौरा किया. भारतीय सेना ने बताया कि सेना प्रमुख ने जमीनी कमांडरों और समर्पित सैनिकों से बातचीत करते हुए चल रहे प्रयासों में उनके अटूट संकल्प की सराहना की. आपको बता दें कि ये ऑपरेशन 18 जनवरी 2026 से चल रहा है और अब इसका 14वां दिन है. इलाका पहाड़ी और चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सुरक्षा बलों की मजबूत रणनीति और खुफिया तंत्र के समन्वय से ऑपरेशन प्रभावी ढंग से चल रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










