
कोलकाता में PUB में मांगा मटन तो परोस दिया गया बीफ... इन्फ्लूएंसर ने जताई आपत्ति, वेटर हुआ गिरफ्तार
AajTak
कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित एक पब में मटन की जगह बीफ परोसने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया. इंफ्लुएंसर सायक चक्रवर्ती के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने वेटर को गिरफ्तार किया है.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में स्थित एक मशहूर पब में भोजन को लेकर विवाद सामने आया है. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सायक चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि उन्होंने मटन स्टेक ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें बीफ परोसा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में BNS की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया गया है.
सायक चक्रवर्ती और उनके साथ आए लोगों ने पब में मटन स्टेक का ऑर्डर दिया था. भोजन मिलने के बाद उन्होंने अनजाने में मांस खा लिया, पर बाद में उन्हें शक हुआ कि यह मटन नहीं, बल्कि बीफ है. इसके बाद उन्होंने पब के वेटर से सवाल किए जिनका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया.
वायरल वीडियो में वेटर गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगता दिखा. सायक चक्रवर्ती ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे ब्राह्मण हैं और इस तरह की गलती बेहद गंभीर है. पब प्रबंधन ने भी इस मामले को एक गंभीर चूक माना है.
यह भी पढ़ें: कोलकाता: गोदाम में भीषण आग से 16 लोगों की मौत, 13 अब भी लापता... DNA टेस्ट से होगी पहचान
कोलकाता पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की है और पब के वेटर शेख नसीरुद्दीन को भारतीय दंड संहिता की धारा 299 के तहत गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं का जायजा ले रही है.
पब के मैनेजर ने इस गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि आंतरिक जांच चल रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की दोबारा पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







