
बैंक पर कब्जा कर रॉकेट से उड़ा दिया... बलोचों विद्रोहियों का ऑपरेशन हेरॉफ 2.O, जिसने पाकिस्तान में मचा दी खलबली
AajTak
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 31 जनवरी को बलोच विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया. एक साथ 12 शहरों पर किए गए इस हमले में बलोचों ने पाकिस्तान को बड़ी चोट दी है. BLA की अगुआई में अंजाम दिए गए इस हमले में बागियों ने बैंक लूट लिए, पुलिस थानों पर कब्जा कर लिया और हथियार लेकर चलते बने.
पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत शनिवार को बागी बलोचों की हुंकार से सहम गया. बलूचिस्तान में बलोच अलगाववादियों ने 'ऑपरेशन हेरॉफ 2.0' के तहत बड़े पैमाने पर हमले किए, जिसने इस्लामाबाद में बैठी पाकिस्तान सरकार और रावलपिंडी की आर्मी बैरकों में मौजूद आर्मी चीफ आसिम मुनीर की चूलें हिला दी है.
बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस ऑपरेशन को अपनी आजादी की लड़ाई का अगला चरण बताया है. शनिवार की सुबह बलूचिस्तान के कई जिलों जिनमें क्वेटा, नुश्की, दल्बंदीन, पसनी, ग्वादर, खारान और मस्तुंग BLA के बागियों ने हमला किया.
बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने बयान जारी कर कहा कि यह अभियान 'ऑपरेशन हेरॉफ 2.0' का हिस्सा है. ये कदम बलूचिस्तान में पाकिस्तानी 'कब्जे'को खत्म करने के लिए उठाया गया है.
क्या है 'ऑपरेशन हेरॉफ'
'ऑपरेशन हेरॉफ' बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) द्वारा चलाया गया एक बड़ा सैन्य अभियान है. इसका पहला चरण अगस्त 2024 में शुरू हुआ, जिसे बलोची भाषा में 'ब्लैक स्टॉर्म' कहा जाता है. यह पाकिस्तानी सेना, पुलिस और CPEC से जुड़े ठिकानों पर बड़े पैमाने पर समन्वित हमलों का सिलसिला था, जिसमें हाईवे ब्लॉकेड, सुसाइड अटैक और कई जगहों पर कब्जे के दावे किए गए थे.
BLA ने इसे बलूचिस्तान की की रक्षा और पाकिस्तानी 'कब्जे' के खिलाफ निर्णायक प्रतिरोध बताया. 'ऑपरेशन हेरॉफ 2.0' इसका दूसरा चरण है, इसे बलोच बागियों ने 31 जनवरी 2026 को लॉन्च किया है. इसी ऑपरेशन के तहत बलोच विद्रोहियों ने क्वेटा, नोशकी, ग्वादर, मस्तुंग समेत 10 से ज्यादा जिलों में हमले किए. इस दौरान पुलिस स्टेशन, जेल, आईएसआई ऑफिस और सैन्य कैंप को निशाना बनाया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










