
मेरठ में नाबालिग से दरिंदगी... घर में बंधक बनाकर रेप, आरोपी के मां-बाप ने दिया साथ, तड़प-तड़प कर पीड़िता की मौत
AajTak
मेरठ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की, जो एक दरिंदे की हवस का शिकार बनी थी, आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई. वारदात के बाद सामाजिक और मानसिक प्रताड़ना के बीच पीड़िता ने कीटनाशक खाकर जान दे दी. पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने दरिंदगी और बदनामी की वजह से मौत को गले लगा लिया. 25-26 जनवरी की दरमियानी रात को हुई इस घिनौनी वारदात के बाद पीड़िता ने जहर खा लिया, जिसकी शुक्रवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, ये मामला मेरठ के बहसुमा थाना क्षेत्र का है. 25 जनवरी की रात 25 साल के आरोपी अनुज ने नाबालिग को अपने घर में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया. अगले दिन जब पीड़िता की मां उसे आरोपी के घर से वापस लेकर आई, तो दोनों परिवारों के बीच जमकर कहासुनी हुई. लोक-लाज और इस खौफनाक अनुभव से टूटी पीड़ित लड़की ने घर पहुंचते ही कीटनाशक खा लिया.
पीड़िता को गंभीर हालत में 26 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पांच दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद शुक्रवार शाम पीड़िता की हालत अचानक बिगड़ गई. उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है. मुख्य आरोपी अनुज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने न सिर्फ रेप, बल्कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुज के पिता ओमवीर, मां मुंदरी और भाई रवि के खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट, आपराधिक धमकी और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.
एसएसपी के अनुसार, डॉक्टरों के एक विशेष पैनल ने मृतका का पोस्टमार्टम किया है. पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी को ही इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया गया था. फिलहाल पुलिस आरोपी के परिजनों के खिलाफ भी कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है. पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










